Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई मैहर 2026  की प्रथम बैठक संपन्न

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

कार्यकारिणी विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा।

Advertisements
Advertisements

मैहर: मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, मैहर जिला इकाई की प्रथम बैठक दिनांक 21 जनवरी 2026 को स्थानीय रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। यह बैठक मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई मैहर के अध्यक्ष के मनोनयन के पश्चात पहली बार आयोजित की गई थी, जिसकी शुरुआत दोपहर 2 बजे हुई। मुख्य रूप से बैठक में जिला कार्यकारणी के विस्तार हेतु सभी सदस्यों ने रायशुमारी की , साथ ही  संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया , बैठक में आगे की कार्ययोजना तैयार करने तथा हर माह के पहले रविवार को पत्रकार साथियों के साथ बैठक का आयोजन करने का निश्चय सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन के हित में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्रीनिवास चतुर्वेदी लल्लू महराज ने कहा कि पत्रकारों का हित मेरे लिए सर्वोपरि है , साथ ही लल्लू महराज ने कहा कि संगठन की रीतियों और नीतियों पर चलना हम सबका दायित्व है। मेरा पूरा प्रयास होगा कि पत्रकारों को कहीं भी ठेस न पहुंचे,मेरे लिए उनका हित सर्वोपरि है। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने मां शारदा मंदिर पहुंच कर माता का  आशीर्वाद लिया ।

बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री निवास चतुर्वेदी लल्लू महराज ने की , बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों में  बद्री पाठक , राम प्रकाश गुप्ता, पी.एल. द्विवेदी, जवाहर सतानी , राम कुमार रजक, अंकित अग्रवाल, रमाकांत दुबे   अमदरा , सुनील कुमार दाहिया (इंडिया न्यूज़ दर्पण), प्रकाश गौतम पुरी (पंचायती राज न्यूज़), दीपक चतुर्वेदी (इंडिया न्यूज़), बबलू रजक (दैनिक हरिभूमि), रोहित रजक (प्रियांशी विचारधारा), कृष्णा कुमार पांडेय, दीपक बड़ोलिया, विकास सोनी (फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़), पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा (आवाज की आवाज), कमलेंद्र कुशवाहा (टाइम्स इंडिया), पवन उरमलिया (दैनिक पंचायती राज), पंकज कुमार सुहाने (SCN न्यूज़ इंडिया), सत्य प्रकाश कुशवाहा (दैनिक नव स्वदेश ब्यूरो चीफ), विकास रजक (खबर मध्य प्रदेश), रवि कुमार चौरसिया (तत्काल टीवी चैनल), कमलेश विश्वकर्मा (इंडिया टीवी न्यूज़), प्रशांत शुक्ला (पंजाब केसरी), रवि प्रकाश पांडेय (R.P.K.P इंडिया न्यूज़), उमेश भास्कर (आज की चर्चा न्यूज़), अल्ताफ खान (विंध्य एक्सप्रेस) और संजीव गुप्ता (विंध्य मेल) शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button