Advertisement Carousel
Add
Blog

सीपत पुलिस ने 24 घंटे में लाखों की चोरी का किया पर्दाफाशचोरी के सोने-चांदी के जेवर शत-प्रतिशत बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सीपत पुलिस ने 24 घंटे में लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश
चोरी के सोने-चांदी के जेवर शत-प्रतिशत बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में हुई चोरी के मामले का सीपत पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम दर्राभाठा निवासी सनत कुमार रात्रे 24 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे एनटीपीसी सीपत काम पर चले गए थे। उनकी पत्नी भी करीब 8:30 बजे घर में ताला लगाकर खेत में निदाई करने चली गई थीं। करीब 11:45 बजे जब वह वापस घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी और लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद गायब थे।

Advertisements


घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही दिनेश सोनवानी को घटना के समय पीड़ित के घर के आसपास देखा गया था।
पुलिस ने दिनेश सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी किए गए आभूषण उसने पकड़े जाने के डर से अपनी सहयोगी सनिता कौसले के पास छिपाकर रखे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।


बरामद संपत्ति में 7.66 ग्राम सोने के जेवर और 361 ग्राम चांदी के जेवर शामिल हैं। मामले में दिनेश सोनवानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी दर्राभाठा और सनिता कौसले, उम्र 37 वर्ष, निवासी बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने के साथ ही चोरी गया माल भी शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button