Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बलरामपुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने साल 2024 के अंतिम दिवस को सेवानृवित्त होने वाले शिक्षक एवं भृत्य को सेवानृवित्ति तिथि को ही पेंशन आदेश प्रदान किया। उन्होंने उनके सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के जीवन में बहुत अच्छा करने की इच्छा होती हैं, किंतु समय के अभाव के कारण नही कर पाते हैं, इसलिए अब आपकी जो रूची है उस ओर आगे बढ़ते हुए समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

Advertisements
Advertisements


सेवानिवृत्त होने वाले श्री शिव कुमार यादव 07 अक्टूबर 1986 से शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ करते हुए 31 दिसम्बर 2024 को प्रधान पाठक के पद से सेवानिवृत्त हुए। वहीं श्रीमती सुसन्ना तिर्की ने 01 जुलाई 1989 से लगभग 35 वर्ष भृत्य के रूप में सेवा दी। कलेक्टर श्री कटारा ने दोनों कर्मचारियों को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements


पेंशन प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह ने बताया कि कर्मचारी यदि अपनी सेवा पुस्तिका की जांच कराते रहें और समय पर पेंशन फार्म भर कर कार्यालय में जमा कर दें तो पेंशन आदेश जारी होने में विलंब नहीं होता है। कर्मचारी अपने नाम का मिलान अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक से जरूर कर लें ताकि पेंशन के समय कोई समस्या न आये।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button