Advertisement Carousel
Add
Blog

आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए सट्टा संचालित, 2 मोबाइल जब्त

Advertisements

थाना – सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
अपराध क्र. 197/2026 | धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022
आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए सट्टा संचालित, 2 मोबाइल जब्त
सक्ती,
आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30,000 रुपये) जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

Advertisements
Advertisements


मुख्य आरोपी द्वारा संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क
दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रानीसागर पारा सक्ती निवासी भुपेंद्र राठौर (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा विभिन्न बेटिंग ऐप्स के माध्यम से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि आरोपी क्यूआर कोड जनरेट कर विभिन्न सट्टा साइट्स पर आईडी बनाता था और इन्हें व्हाट्सएप के जरिए अन्य लोगों को वितरित कर उनसे सट्टा खिलवाता था तथा अवैध धन अर्जित करता था।
आईडी खरीदकर सट्टा खेलने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दो अन्य आरोपी—
चंद्रेश कुमार राठौर (32 वर्ष), निवासी नंदौर खुर्द
मुकेश अग्रवाल (46 वर्ष), निवासी स्टेशन रोड सक्ती
को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी भुपेंद्र राठौर से आईडी खरीदकर आईपीएल मैचों में सट्टा खेलते पाए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे।
वैधानिक कार्रवाई
मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button