Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

इतना परसेंट रिजल्ट रहा क्लास पाँचवी,और आठवीं का इतने बच्चे रहे शामिल

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ‌-मटासी की प्रधान पाठक की पहल एवं बीडीसी श्री संजय बंग  एवं शाला समिति अध्यक्ष सहयोग से नवनिर्मित शाला मंच उद्घाटन हर्षोल्लास परीक्षाफल घोषित

Advertisements
Advertisements

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परीक्षाफल परिणाम की घोषणा हुई किन्तु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ‌-मटासी में यह और भी हर्षोल्लास के साथ घोषित हुआ क्योंकि यह पर परीक्षा फल से पूर्व शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण हेतु नये मंच का निर्माण हुआ था पूर्व में यह केवल उबड़-खाबड़ मिट्टी से बना था  जिस कोई भी कार्यक्रम करना बच्चों के उत्साह को कम करने जैसा था किन्तु प्रधान पाठक ने बच्चों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शाला समिति की बैठक रखकर सभी से चर्चा कर बीडीसी  से इस समस्या हेतु मिलकर समाधान  करने कहा गया जिस पर बीबीसी महोदय सहर्ष तैयार हो गए उनके द्वारा मंच निर्माण हेतु सिमेंट व बालु प्रदान किया गया तथा मिस्त्री के रूप में शाला समिति अध्यक्ष एवं स्वीपर अजय कुजूर व रेजा व कुली में शंकर राम व पुष्पा कुजूर तरसीलाबाई तथा विजय भगत थे मंच निर्माण में जितने बाकी बचे वित्तिय खर्चे थे वह प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक के द्वारा स्वयं व्यय किया गया और गिट्टी तथा सिमेंट लाने हेतु स्वयं के वाहन का भी सहयोग किया गया ज्ञात हो कि उनके द्वारा स्वयं के व्यय से शाला के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण भी स्वयं के व्यय पर कराया था

Advertisements

उनके द्वारा शाला को हर क्षेत्र में शाला सुदृढ़ बनाने हेतु हमेशा निश्वार्थ भाव से कार्य किया जाता है जिससे विधालय धीरे-धीरे ही सही पर किन्तु भौतिक व अकादमिक क्षेत्र में निरन्तर आगे  बढ़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मंच निर्माण हेतु बीबीसी शाला समिति अध्यक्ष पालक एवं सभी शाला कर्मचारी को भी धन्यवाद दिया की सबके सहयोग से शाला में निरन्तर  ऐसे कार्य हो रहे हैं

बीबीसी श्री संजय बंग जी के द्वारा इस कहा गया है जब प्रधान शिक्षक शाला को स्वयं आगे बढ़ाने हेतु पहल करते तो हम तो केवल उनका सहयोग करते हैं और मेरे द्वारा शाला में हमेशा बच्चों व शिक्षकों का हौसला बढ़ाया जायेगा व शाला में मेरे जो कार्य हो सकेगा मैं अवश्य सहयोग करूंगाऔर उन्होंने बच्चों को परीक्षा फल हेतु बधाई भी दिये। संकुल समन्वयक श्री जुबराज यादव जी ने कहा शाला के प्रधान पाठक के नेतृत्व में शाला में लगातार भौतिक व अकादमिक कार्य हो रहे हैं इसलिए शाला की पूरी टीम बधाई की पात्र है शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ राम एवं उपाध्यक्ष हरि राम जी ने भी परीक्षाफल हेतु बच्चों को बधाई एवं शाला के कार्यों में हमेशा सहयोग करेंगे ऐसा उन्होने विश्वास दिलाया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ‌-मटासी में नव निर्मित शाला मंच पर परीक्षा फल की  घोषणा पश्चात मुख्य अतिथि बी डी सी श्री संजय बंग एवं संकुल समन्वयक श्री जुबराज यादव शाला प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ राम शाला समिति उपाध्यक्ष हरि राम यादव शाला के सभी शिक्षक, शिक्षिका पालक प्राथमिक माध्यमिक के छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button