Advertisement Carousel
Blog

06 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तारनगरदा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

Advertisements

थाना – नगरदा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक: 45/2026 | धारा 34(2) आबकारी एक्ट
06 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नगरदा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त
सक्ती,
जिला सक्ती के थाना नगरदा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 02 मई 2026 को उप निरीक्षक राधेश्याम राठौर को सूचना मिली कि ग्राम सुंदरेली निवासी दुकालू राम खांडे (64 वर्ष) द्वारा ग्राम नगरदा के बड़े नहर के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री हेतु रखी गई है।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी को अवैध रूप से शराब रखते एवं बिक्री की तैयारी करते हुए पकड़ा गया।

Advertisements
Advertisements


06 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
आरोपी के कब्जे से—
05 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब
01 बोतल में लगभग 01 लीटर कच्ची महुआ शराब
कुल 06 लीटर महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹1200) जब्त की गई।
वैधानिक कार्रवाई
आरोपी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, परंतु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके पश्चात गवाहों के समक्ष शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राधेश्याम राठौर सहित प्र.आर. देव कुमार बरेठ, आरक्षक सुभाष कटकवार, घनश्याम यादव एवं दिलीप सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button