Advertisement Carousel
Blog

सुशासन तिहार पर सख्ती, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश मंत्री बोले—हर आवेदन का समय पर समाधान जरूरी जिले में सुशासन तिहार की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर

Advertisements

गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंच रहा सुशासन
जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आगाज, 1334 आवेदन प्राप्त
जांजगीर-चांपा,
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के तहत जिले में 1 मई से 10 जून तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम सरखों में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के 19 ग्राम पंचायतों के नागरिक शामिल हुए। शिविर में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों को लाभ वितरण किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements


1334 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के निर्देश
शिविर में कुल 1334 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1265 मांग एवं 69 शिकायतें शामिल हैं।
विधायक श्री ब्यास कश्यप ने निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है।


पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें तथा राजस्व प्रकरणों के लिए कैम्प कोर्ट लगाकर प्राथमिकता से कार्रवाई करें।


विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी
शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, वन, विद्युत, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button