Advertisement Carousel
Add
Blog

बदमाशों पर सरकंडा पुलिस का शिकंजा, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बदमाशों पर सरकंडा पुलिस का शिकंजा, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अलग-अलग धारदार चाकू बरामद किए हैं। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि अमरैया चौक, बहतराई चौक, महामाया चौक और सीपत चौक में कुछ व्यक्ति हाथ में तेज धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल संबंधित स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार धारदार चाकू बरामद किए गए। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों में भारत कुलपहाड़ी (32), साहिल सूर्यवंशी (20), मोहित राव कामले (19) और अभिषेक साहू उर्फ नानू (21) शामिल हैं। सभी बिलासपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
7 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसी अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र के सात अन्य बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126(3), 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा पांच बदमाशों के विरुद्ध धारा 126(3), 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सरकंडा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button