Advertisement Carousel
Add
Blog

प्यार का झांसा देकर महिला से अनाचार का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

प्यार का झांसा देकर महिला से अनाचार का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements


चांपा। प्रेम का झांसा देकर महिला से अनाचार करने और कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे प्रेम का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया और धोखे से अश्लील वीडियो भी बना लिया। शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 444/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष तिवारी (24), निवासी करकोना, थाना बिजरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश), हाल निवासी चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 67 और 67(A) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक रूकसाना बानो, आरक्षक नीतिश विश्वकर्मा, कैलाश यादव सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button