Advertisement Carousel
Add
Blog

नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Ad

Advertisements

– नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चांपा रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप और टेबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,

Advertisements

जबकि मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 64 हजार 950 रुपये कीमत की 150 नग नशीली सिरप और 13 हजार 800 नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं।दरअसल, 1 सितंबर 2026 को चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर नशीली सिरप और टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने श्याम होटल के पास घेराबंदी कर दबिश दी।पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप और 13 हजार 800 नग नशीली टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से युवराज दास महंत, निवासी यादव मोहल्ला चांपा और अमित गोपाल उर्फ रेशू, निवासी कोरवापारा चांपा को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 457/2026 के तहत धारा 21(C) NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना चांपा और साइबर थाना की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button