Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

पशु सखियों को ए हेल्प का दिया गया 15 दिवसीय प्रशिक्षण

Ad

सारंगढ़,पंचायत विभाग की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संचालित 15 दिवसीय पशु सखी (ए हेल्प) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मूल्यांकन एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़- बिलाईगढ़ ऋषिकेश तिवारी की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान-कौशल की जानकारी ली गई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण उपरांत ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के साथ किए जाने वाले कार्यों एवं उनकी भूमिका पर चर्चा की तथा उन्हें अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे वे अपने कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ ग्रामीण पशुपालकों को भी आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश तिवारी द्वारा पशु सखी प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट का वितरण भी किया गया

जिससे वे प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का व्यवहारिक रूप से उपयोग कर सकें। प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन पूर्ण होने के साथ 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा पशुपालन क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत संजू पटेल, बिरेंद्र कुमार अम्बस्ता, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. चंदन कुर्रे, अतुल कुमार मिश्रा, विमला पटेल, मधु यादव एवं उमेश बरेठ सहित संस्थान का स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button