Advertisement Carousel
Blog

निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद

Advertisements

निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद
दुर्घटनाओं पर रोक लगाने जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी पहल, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, 30 जून। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।


यातायात पुलिस ने पूर्व में भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र लिखकर बलौदा थाना क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की थी। पुलिस ने निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को अत्यंत जोखिमपूर्ण बताते हुए लगातार दुर्घटनाओं की आशंका जताई थी।


यातायात पुलिस की पहल पर परियोजना निदेशक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उरगा–बलौदा–पंतोरा–बिलासपुर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग को वाहनों के लिए पूर्णतः बंद कर दिया है। इससे निर्माण कार्य सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा किया जा सकेगा तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।


यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का किसी भी परिस्थिति में उपयोग न करें। निर्माण कार्य पूरा होने तक केवल वैकल्पिक एवं सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। पुलिस ने बताया कि इस मार्ग पर वर्तमान में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी सर्विलांस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button