Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

महासमुंद: भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिला की मदद कर अमन वर्मा ने पेश की मानवता की मिसाल

राजू कीर्ति चौहान स्टेट हेड, फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़

Advertisements

महासमुंद। मानवता और सेवा भाव की एक प्रेरणादायक तस्वीर महासमुंद जिले में देखने को मिली, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने भीषण गर्मी के बीच एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला की सहायता कर संवेदनशीलता का परिचय दिया।

Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन वर्मा अपने परिवार के साथ माँ पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क के डिवाइडर के पास एक पेड़ की छाया में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। तेज धूप और गर्मी के बीच महिला की स्थिति को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रोकी और उनके पास पहुंचे।
अमन वर्मा ने सबसे पहले महिला को पीने के लिए पानी और खाने के लिए बिस्किट उपलब्ध कराया। बातचीत के दौरान जब महिला ने भूख लगने की बात कही, तब उन्होंने अपनी कार से केले लाकर उन्हें दिए। साथ ही उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

सहायता मिलने के बाद बुजुर्ग महिला ने अमन वर्मा को हृदय से आशीर्वाद दिया। उनके चेहरे पर आई मुस्कान और संतुष्टि ने पूरे घटनाक्रम को भावुक बना दिया।
इस अवसर पर अमन वर्मा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकते हैं। उन्होंने लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
मानवता और सेवा का यह उदाहरण समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि व्यस्त जीवन और भागदौड़ के बीच भी जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशील रहना और उनकी सहायता करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button