Advertisement Carousel
Blog

“अभियान संवेदना की बड़ी सफलता: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुणे से गिरफ्तार”

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुणे से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements


रायगढ़,  महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर युवती को विवाह का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले की 26 वर्षीय युवती ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से आनंद सिंह नामक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने विवाह का वादा किया और विश्वास में लेकर युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता के अनुसार आरोपी कई बार रायगढ़ आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।


बाद में जब युवती ने विवाह की बात कही तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और अंततः शादी से इंकार कर दिया। इसी दौरान पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे पहुंची। तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार सिंह (36 वर्ष) को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं आरक्षक राजू भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला अपराधों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button