Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा की बेटी अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, प्रदेश का बढ़ाया गौरव”

Advertisements

माउंट एवरेस्ट फतह कर अमिता श्रीवास ने बढ़ाया जिले और प्रदेश का मान
जांजगीर-चांपा,  जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
एवरेस्ट अभियान से लौटने के बाद सुश्री अमिता श्रीवास ने कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर अपने रोमांचक और चुनौतीपूर्ण अभियान के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अमिता की सफलता जिले सहित पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर विश्व की सर्वोच्च चोटी को फतह कर प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए एक नया आदर्श स्थापित किया है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान भी उपस्थित रहे। अमिता श्रीवास की इस उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button