Advertisement Carousel
Blog

300 किलो स्क्रैप पाइप और वाहन समेत 9.08 लाख रुपये का मशरूका बरामद, संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


NRVS स्टील प्लांट में संगठित चोरी का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़, 08 जून 2026। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट में हुई लाखों रुपये की संगठित चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक, ट्रेलर चालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप और परिवहन में प्रयुक्त ईको वाहन समेत कुल 9.08 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, एनआरवीएस स्टील लिमिटेड के प्रबंधक पवन अग्रवाल ने 06 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड से लगभग 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप चोरी हो गए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.08 लाख रुपये है। शिकायत के आधार पर पूंजीपथरा थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी गया माल जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है और उसे बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से चोरी की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
जांच में सामने आया कि प्लांट के भीतर कार्यरत आरोपियों ने खराब एस.एस. पाइप को फ्लाई ऐश के नीचे छिपाकर बाहर निकालने की योजना बनाई थी। जेसीबी ऑपरेटर ने पाइप को फ्लाई ऐश में दबाया, जबकि लोडर चालक ने उसे ट्रेलर में लोड कर ऊपर से फ्लाई ऐश भर दी। इसके बाद ट्रेलर चालक चोरी का माल प्लांट से बाहर ले गया। बाद में अन्य आरोपियों की मदद से पाइप को ईको वाहन में लोड कर तराईमाल जंगल में छिपा दिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप तथा एक ईको वाहन जब्त किया। बरामद संपत्ति की कुल कीमत 9 लाख 8 हजार रुपये आंकी गई है।
मामले में आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित एवं संगठित तरीके से अपराध किए जाने के कारण भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112(2) (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में चोरी, गबन और अंदरूनी मिलीभगत से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

“स्टील प्लांट में अंदरूनी मिलीभगत से चोरी का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार”

300 किलो स्क्रैप पाइप और वाहन समेत 9.08 लाख रुपये का मशरूका बरामद, संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button