Advertisement Carousel
Add
Blog

सड़क हादसों पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण NH-49 समेत प्रमुख मार्गों का सर्वे, दुर्घटना रोकने बनाई गई रणनीति

Ad

Advertisements

सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सक्रिय, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने किया।
निरीक्षण दल में एसडीएम चांपा पवन कोसमा, एसडीएम पामगढ़, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के सब इंजीनियर तथा लोक निर्माण विभाग शिवरीनारायण क्षेत्र के सब इंजीनियर डी.सी. दिनकर शामिल रहे।
संयुक्त टीम ने थाना चांपा क्षेत्र के हथनेवरा चौक, जांजगीर क्षेत्र के ग्राम तिलाई, अकलतरा के अमरताल रोड तथा पामगढ़ क्षेत्र के दुपट्टा मोड़ का निरीक्षण किया। ये सभी स्थान पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं और ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित क्षेत्रों में शामिल हैं।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, यातायात प्रबंधन, चेतावनी संकेतकों की उपलब्धता, रोड मार्किंग, मोड़ों की दृश्यता तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जांच में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन, अपर्याप्त संकेतक, सड़क किनारे अतिक्रमण, खराब रोड शोल्डर तथा कुछ स्थानों पर सड़क संरचना की कमियों को दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों के रूप में चिन्हित किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किए जाने की बात कही गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार निरीक्षण, जनजागरूकता और सुधारात्मक अभियान संचालित किए जाएंगे।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button