Advertisement Carousel
Blog

पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता, शॉ मिल चोरी का 24 घंटे में खुलासा सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस, चोरी की पुल्ली बरामद

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ : पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शॉ मिल चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में शॉ मिल से मशीनरी पार्ट्स चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई दोनों पुल्ली बरामद कर ली हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 14 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली निवासी पितबासो साव ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बजरंग शॉ मिल में उपयोग के लिए रखी गई दो नई पुल्ली चोरी हो गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शॉ मिल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति पुल्ली को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसकी पहचान ग्राम चिखली निवासी शहनू सिदार के रूप में हुई।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गई दोनों पुल्ली बरामद कर जब्त कर ली गईं।


पुलिस ने आरोपी शहनू सिदार (35 वर्ष), निवासी ग्राम चिखली, थाना पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी का शीघ्र खुलासा संभव हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button