Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

हेलमेट पहनकर ही निकले वाहन चालक, यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जनजागरूकता अभियान

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी। पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सोमवार को कुनकुरी में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात विभाग के डीएसपी के.आर. चौहान ने किया।

इस दौरान कुनकुरी एसडीओपी विनोद मांडवी, थाना प्रभारी राकेश यादव, एएसआई सोमनेश्वर साय, विकास कुमार मिंज एवं बिलचदान एक्का सहित जशपुर यातायात पुलिस और कुनकुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को समझाइश दी गई। कई वाहन चालकों को हेलमेट खरीदकर लाने के बाद ही थाना कुनकुरी से छोड़ा गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

पुलिस ने चारपहिया वाहन चालकों से भी वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर प्रत्येक नागरिक स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। जो तीन सवारी या बिना नंबर की गाड़ियां थी उनको चालानी कार्रवाई भी की गई l

पुलिस ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button