Advertisement Carousel
Blog

तमनार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को दबोचा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़,  रायगढ़ पुलिस ने आमाघाट रोड पर ट्रक एवं ट्रेलर चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 2 जून की रात आमाघाट क्षेत्र से गुजर रहे ट्रक चालक रोहित कुमार पासवान पर कुछ युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थर लगने से ट्रक का शीशा टूट गया और चालक घायल हो गया। वाहन रोककर चोट देखने के दौरान आरोपियों ने चालक का मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।


घटना की शिकायत मिलते ही थाना तमनार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान ग्राम देलारी निवासी रघुनाथ चौहान और उसके साथियों की संलिप्तता की जानकारी मिली।
पुलिस ने घेराबंदी कर रघुनाथ चौहान और शिव कुमार अघरिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों प्रवीण राठिया, जय किशन सोनार और किशन कंवर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छह मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की।
जांच में यह स्पष्ट होने पर कि पांच आरोपियों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से मारपीट एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने मामले में डकैती की गंभीर धाराएं जोड़ते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि लूटपाट एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों, वाहन चालकों और औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, हेम प्रकाश सोन तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत एवं थाना पूंजीपथरा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button