Advertisement Carousel
Blog

में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार 35 हजार नकदी, 10 बाइक और 6 मोबाइल जब्त, नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

बर्रा में जुआ फड़ पर नवागढ़ पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा, 03 जून 2026। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 02 जून की देर शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस ने ग्राम गोधना में रेड कार्रवाई की। मौके पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 हजार 510 रुपये नगद, 10 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
पुनीराम बजारे, निवासी केरा
कमल चंद्रा, निवासी चिकनीडीह, जिला सारंगढ़
मानिक राम यादव, निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण
कमलेश्वर साहू, निवासी बिर्रा
जितेंद्र कुर्रे, निवासी कोडाभाट, थाना पामगढ़
रामलाल रत्नाकर, निवासी खपरीडीह, थाना नवागढ़
गोरेलाल साहू, निवासी ससहा, थाना पामगढ़
शिवकुमार कश्यप, निवासी कोसला, थाना पामगढ़
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button