Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

सतना में पंचायत घोटाले का आरोप: सरपंच-सचिव पर लाखों के गबन का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

पिपरिया पंचायत में बिना काम के निकाले जा रहे पैसे, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

सतना जिले के नागौद विधानसभा अंतर्गत उचेहरा जनपद की ग्राम पंचायत पिपरिया में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यहां के सरपंच जितेंद्र कुमार दाहिया और सचिव जगजाहिर सिंह गोंड पर मिलीभगत कर पंचायत के पांचवें वित्त से लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत खाते से 5000-5000 रुपये की किस्तों में लगातार राशि आहरित की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य होता नजर नहीं आ रहा है।

इस पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों और जनपद सदस्य द्वारा जनपद सीईओ और कलेक्टर से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मामले को लेकर आदिवासी नेता कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को कमल सिंह मरकाम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर वे एसडीएम से चर्चा करेंगे और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।

वहीं, ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई होती है या नहीं।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button