Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 से ज्यादा दुकानों की जांच, दिए सख्त निर्देश

CG NEWS: सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘सही दवा शुद्ध आहार’, “यही है छत्तीसगढ का आधार” की थीम पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार और शनिवार को सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के दल के साथ अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।

Advertisements
Advertisements

जांच दल द्वारा लगभग 50 से अधिक छोटे- बड़े ठेले, गुमटी, होटल, गन्ना जूस सेंटर, किराना दुकानो तथा विशेषकर साप्ताहिक बाजार में जाकर निरीक्षण किया गया एवं उनको खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अखबारी कागज और अखाद्य रंग उपयोग नहीं करने तथा खाद्य रंग का उचित मात्रा में उपयोग करने, अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया। जगह जगह उपस्थित लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा जिन दुकानदारों के पास आवश्यक खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उनको पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisements

अधिकांश जगह देखने को मिला कि खाद्य लाइसेंस परिसर में डिस्प्ले नहीं था तथा सभी खाद्य कारोबार कर्ता से अपील की गयी की सभी अपना खाद्य लाइसेंस अपने परिसर में डिस्प्ले कर के रखे आम जनता से भी अपील किया गया कि खाद्य पदार्थों का उपभोग जांच परख कर ही किया जाए। किसी भी प्रकार का अगर कोई शिकायत हो तो विभाग को सूचित करने कहा गया। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा विभाग से अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button