Advertisement Carousel
Blog

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त – ट्रैक्टर चालक फरार

Advertisements

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त – ट्रैक्टर चालक फरार

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खनिज, राजस्व, उड़नदस्ता एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान एक जेसीबी वाहन जब्त किया, जबकि दो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।

Advertisements
Advertisements


जानकारी के अनुसार, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम हरदी स्थित बोरई नदी में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक सीजी11डी2863, महिंद्रा सोल्ड तथा जेसीबी वाहन क्रमांक सीजी11बीएल4874 अवैध उत्खनन करते पाए गए।
कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग निकले, जबकि जेसीबी वाहन को जब्त कर लिया गया। जेसीबी के स्वामी गजपति पाटले मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जब्त वाहन को थाना सक्ती में सुपुर्द किया गया है।


प्रशासन ने बताया कि संबंधित वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर श्री तोपनो ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए ऐसी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button