Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

उमरी पिपरी स्कूल में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, बच्चों को साइबर क्राइम और नशा मुक्ति की दी सीख

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज विकास सोनी

Advertisements

दिनांक 01 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रेनू मिश्रा द्वारा माध्यमिक शाला उमरी पिपरी में छात्र-छात्राओं को विभिन्न संवेदनशील विषयों पर जागरूक करने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति सचेत रहने की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय, नशे के दुष्परिणाम तथा किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत पुलिस या विश्वसनीय व्यक्ति से संपर्क करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

छात्रों को ‘गुड टच–बैड टच’, आत्म-सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों तथा अपने अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा, जागरूकता और सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना है, ताकि वे सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button