Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

नौ जोड़े़ पति पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर महिला थाने से सुलह समझौते से विदा होकर गये

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर- खीरी, रविवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रद्धा सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में काउंसलरों  के सहयोग सेपन्द्रह परिवारिक विवादों में सुलह का प्रयास करके नौ  जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके टुटने के कगार पर पहुंचें सम्बन्धों को पुन: जोड़ने का सराहनीय कार्य किया गया है । बताते चलें कि लखीमपुर खीरी जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह,  काउंसलर कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के द्वारा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के पन्द्रह शिकायती प्रार्थनापत्रों में काउंसलरों के सहयोग से नौ जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है, साथ ऐसे में मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से समय दिया गया है। सुलह से विदाई करने में महिला आरक्षी सारिका चौहान , महिला आरक्षी बबली पवार का काफी सराहनी सहयोग रहा है |

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button