R.O. No. 13229/ 56
गरियाबंदछत्तीसगढ़

रमन सिंह से विष्णुदेव राज तक , अंगद के पैर कि तरह अड़े लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रदीप साहू ..

R.O. No.13229/ 57
R.O. NO 13229/ 1

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

कई एसडीओ आए चले गए फिर भी नहीं हुए तबादला ..

देवभोग न्यूज… प्रदेश सरकार के सारे नियम और कानून देवभोग लोक निर्माण विभाग में आकर एक दम थम जाती है। सरकारी नियम अनुसार तीन वर्षों से अधिक एक ही स्थान पर जमें अधिकारी और कर्मचारी का तबादला लगभग पूरे प्रदेश में हुआ लेकिन इसके विपरीत लोक निर्माण विभाग देवभोग के अभियंता प्रदीप साहू का करीब बारह वर्ष से ज्यादा हो चुका लेकिन इनका तबादला अब तक नहीं हो पाया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल तक अभियंता प्रदीप साहू एक ही जगह पैर पसारे हुए है।


जिला कलेक्टर ने कई बार कहां था कि तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर रहने वाले कर्मचारी, अधिकारी को हटाकर उन्हें जिले के अन्य जगह या दूसरे जिले में तबादला किया जाएगा लेकिन देवभोग अनुभाग के लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रदीप साहू कलेक्टर के आदेश का खुले आम अवहेलना करते हुए बारह साल से अधिक हो गया फिर भी एक ही स्थान पर डेट हुए है।

मुख्यालय से हमेशा रहते है नदारद… अभियंता प्रदीप साहू अधिकत्तर मुख्यालय से नदारद रहते है जबकि उन्हें रेस्ट हाउस के समीप सरकारी क्वाटर आबंटित है लेकिन
मुख्यालय में रहना जरूरी नहीं समझते महीने में एक आद दिन मुख्यालय पहुंचकर विभागीय काम कि जायजा  निचले स्तर के कर्मचारी, लेबर से लेते है और दस्खत कर रफू चक्कर हो जाते है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मुख्यालय में कम अपने आलीशान बंगले में रहना ज्यादा पसंद करते है जिसके चलते अपने दफ्तर में बहुत कम समय देते है।  सरकारी योजना या शिवर होने तक ही यहां रहते है अन्यथा मुख्यालय से अक्सर नदारद पाए जाते है।

निचले स्तर के कर्मचारी, लेबर संभालते हैं कार्य.. लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत जितने भी कार्य होते है यहां के कर्मचारी और लेबर के भरोसा ही होता है वो अपने बंगले में रहते हुए फोन के माध्यम से कर्मचारी और लेबर को ऑपरेटिंग करते है। स्थल में जिम्मेदार अधिकारी कि गैर मौजूदगी में काम कि गुणवत्ता का आकलन कैसे किया जा सकता है जिसके चलते विभाग के जितने भी कार्य होते है वो केवल भगवान भरोसे।


रमन सिंह सरकार में ली थी यहां ज्वाइनिंग अभियंता पी के साहू जब प्रदेश में मुख्यमंत्री रमन सिंह के सरकार  थी तब यहां ज्वाइनिंग ली थी लेकिन सरकार बदलते गए फिर भी ये एक ही जगह कुंडली मार के बैठे है। और जितने भी एसडीओ यहां आते है इन्हीं के इर्द गिर्द काम करते है अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद विभाग के उच्च अधिकारी हरकत में आते है या ये कब तक यहां कुंडली पसारे रहेंगे???

जब इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग के ई रामेश्वर सर जी अभियंता पी के साहू के सम्बंध में जानकारी पूछी गई तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button