```html ```

शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बलरामपुर।  शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य श्री एन.के. देवांगन के मार्गदर्शन में हिन्दी विभाग के द्वारा विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने भाषण, निबंध व पोस्टर के माध्यम से हिन्दी भाषा एवं साहित्य के बारे में बताया। सहायक प्राध्यापक इतिहास श्री योगेश राठौर ने अपने वक्तव्य में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं हिन्दी दिवस के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराते हुए विश्व हिन्दी दिवस मनाये जाने के उद्देश्य, उपयोगिता एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को रेखांकित किया। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के समस्त प्राध्यपक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *