```html ```
Breaking

राजपुर। जनपद स्तरीय करमा नृत्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड राजपुर खेल मैदान में किया गया।

कृष्ण नाथ टोप्पो की रिपोर्ट बलरामपुर कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा व अन्य जनप्रतिनिधयों के द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभछत्तीसगढ़ी महतारी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत 70 ग्राम पंचायतों में 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजन किया गया था, जिसके पश्चात दिनाक 30 अक्टूबर को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामों से चयनित 22 ग्राम पंचायत के टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में करमा के 16 टीम, करमार्लीला में 02, शैला 03 और सेंधौ में 01 टीम/प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ओकरा की टीम प्रथम स्थान पर रहा उन्हें 3100 ₹ एवं मांदर तथा द्वितीय स्थान डकंवा पुरस्कार 2100₹ एवं मांदर देकर पुरस्कृत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयों के टीम को क्षेत्रीय विधायक माननीय श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा जी के द्वारा प्रत्येक टीम को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि  दिया गया। जनपद स्तरीय करमा नृत्य महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी टीम को जिला स्तर में भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक श्रीमती पैकरा पैकरा ने कहा कि यह करमा का कार्यक्रम सरकार के द्वारा लोक संस्कृति वेशभूषा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। यहां परंपरा हमारे मूल में है इसे आगे बढ़ाना होगा, भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन हो इसके लिए उन्होंने सरकार से भी आग्रह किया। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, विनय भगत आकाश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम पश्चात जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा मुख्य अतिथि सामरी विधायक को स्मृति चिन्ह के रूप में मांदर वाद्ययन्त्र भेट किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से श्यामलाल गुप्ता, फूलमोहन राम, जानूराम सोनवानी, सुनील टोप्पो, रोहित टेकाम, गोविन्दनारायण सिंह, सिमोन खेस, मानसाय सीदार, श्रीमती शोभना एवं समस्त कारारोपण अधिकारीगण, सचिवगण सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने अतिथियों सहित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण की आस में धूल खा रहा अटल परिसर, स्थापित प्रतिमा में भी हैं कई विसंगतियाँ

कृष्ण नाथ टोप्पो की रिपोर्ट बलरामपुर राजपुर,,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधोसंरचना मद से प्रदेश भर में अटल परिसरों के निर्माण की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत नगर पंचायत राजपुर में भी अटल परिसर निर्माण की स्वीकृति मिली थी। शासन की मंशा थी कि यह परिसर जनसुविधा और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बने। लेकिन राजपुर नगर पंचायत का अटल परिसर अब तक लोकार्पण की आस में धूल फाँक रहा है। परिसर में स्थापित अटल जी की प्रतिमा में भी कई विसंगतियाँ बताई जा रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविन्द्र लाल के अड़ियल रवैये और परिषद एवं पीआईसी सदस्यों के साथ समन्वय की कमी के कारण न केवल अटल परिसर का कार्य अधूरा है बल्कि कई अन्य विकास कार्यों की गति भी प्रभावित हुई है। सूत्रों के अनुसार, सीएमओ रविन्द्र लाल की कार्यशैली को लेकर अध्यक्ष एवं पार्षदों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। उनके कार्यकाल के दौरान कई निर्माण कार्यों एवं भुगतानों की जांच संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन तथा जिला कलेक्टर स्तर पर जारी है। नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग और प्रशासन प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं, तो यह महत्वाकांक्षी योजना अपनी उपयोगिता खो सकती है।

छठ घाट की तैयारियों का जायजा समिति के सदस्यों के साथ जनपद उपाध्यक्ष ने लिया

कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर राजपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर उत्तरवाहिनी गेउर नदी तट पर तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंगलवार को जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ स्थल पहुँचकर घाट की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति के सक्रिय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि – “पिछले कई वर्षों से आप सभी श्रद्धा और समर्पण से अस्थायी घाट निर्माण और अन्य व्यवस्थाएँ करते आ रहे हैं। प्रशासनिक सहयोग की कमी से स्थायी छठ घाट का निर्माण नहीं हो सका था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही स्थायी घाट निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और वर्षों पुरानी मांग पूरी की जाएगी।” इस अवसर पर समिति के भानु प्रजापति, आनंद मेहता, प्रवीण गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, सोनू सिंह, राजू गोस्वामी, रवि सोनी,  संजीव गुप्ता, अंकुर गुप्ता, विश्वास गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्य दीपावली के पूर्व से ही घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट में जुटे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राजपुर जनपद उपाध्यक्ष ने पुलिया निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर पुलिया निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की है। राजपुर,जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जनपद क्षेत्र बुढ़ाबगीचा में जनपद उपाध्यक्ष ने लाखों रुपये की लागत से पुल पुलिया निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। राजपुर जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अपने जनपद क्षेत्र बुढाबगीचा में प्राधिकरण निधि के अंतर्गत लगभग 20 लाख की लागत से स्वीकृत 2 पुलिया निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की है जनपद उपाध्यक्षा आकाशा अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक जिले, प्रत्येक संभाग व प्रत्येक ग्रामवासियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इस तारतम्य में बुढ़ाबगीचा जनपद क्षेत्र के विकास के दो पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद क्षेत्र के विकास के लिए सदैव आगे रहेंगे

संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षकों ने किया वन टू वन संवाद !

कृष्ण नाथ टोप्पो,,,बलरामपुर राजपुर। लोक निर्माण विभाग राजपुर के विश्राम गृह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकरे एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर जिले में संगठन को मजबूत बनाने और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी। बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि योग्य और समर्पित नेतृत्व को संगठन में अवसर मिल सके। बैठक में बड़ी संख्या में मंडल, सेक्टर और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव शशि सिंह हरिहर यादव डॉ बीएन द्विवेदी जितेंद्र गुप्ता दोमेनिक एक्का कैलाश भगत पूरनचंद्र जायसवाल राजेश पांडेय नीरज तिवारी अशोक सोनी विकास गुप्ता राम बिहारी यादव सुरेश सोनी बृजेश यादव पार्षद विशवास गुप्ता राहुल भारती खोरेन खलखो शकील अहमद वकील अहमद मोहमद इकबाल आदित्य विभु जायसवाल रूपेश यादव पंकज जायसवाल एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह उपस्थिति थे!

बलरामपुर: 40 हजार की चोरी का खुलासा, कुसमी क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से बरामद किया सामान

कृष्णनाथ टोप्पो की रिपोर्ट बलरामपुर बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है कि दिनांक 11/10/25 को प्रार्थी शाहजहां पिता मो. मोकिम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कृष्णानगर कसमार थाना कुसमी के द्वारा थाना कुसमी उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10/10/2025 को रोजाना की तरह शाम करीब 7.30 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था । दुसरे दिन दिनांक 11/10/2025 को शुबह करीब 09.00 बजे न्यू बाम्बे सेल दुकान का संचालक इसे फोन करके बताया कि आपके दुकान का शटर का ताला टुटा है और दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। दुकान आकर देखा तो दुकान का शटर का ताला टुटा हुआ था,  अंदर प्रवेश कर देखा तो बिक्री करने हेतु दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा साड़ी, जींस, लोवर, कुर्ती ,टाप, सुट पीश ,सर्ट , दुपट्टा, ब्लाउज, बैग 05 नग एवं ट्राली बैग छोटस बड़ा सभी सामानो का कीमत करीब 38000रूपये  एवं काउन्टर में रखा नगदी रकम करीब 2000रूपये  कुल 40000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान संदेही विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी का अपराध करना स्वीकार करने पर विधि से संघर्षरत बालक से चोरी गये माल मशरूका को बरामद करते हुये संघर्षरत बालक का अभिरक्षा पत्रक दिनांक 13/10/2025 के 11.00 बजे तैयार कर न्यायिक रिमाण्ड पर किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय रामानुजगंज पेश किया गया है।

भूमि नामांतरण प्रक्रिया में हल्का पटवारी और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध

राजपुर – तहसील राजपुर कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी नामांतरण आदेश पारित कर दिए गए हैं। इस पूरे मामले में हल्का पटवारी अजेन्द्र टोप्पो और राजपुर तहसीलदार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।आमजन पहले से ही तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। न तो पटवारी नियमित रूप से अपने हल्का मुख्यालय में बैठते हैं और न ही निवास करते हैं। इसके बावजूद, तहसीलदार और एसडीएम के संरक्षण में ये मनमर्जी से कार्य करते हैं। कबीर दास की भूमि पर फर्जी नामांतरण का आरोपग्राम कदोरा, तहसील राजपुर निवासी कबीर दास ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पटवारी अजेन्द्र टोप्पो, नोटरी और तहसीलदार की मिलीभगत से उनकी भूमि का फर्जी नामांतरण कर दिया गया।कबीर दास के स्वामित्व वाली भूमि—खसरा नंबर: 129/1, 130, 133, 131, 132, 206कुल रकबा: 0.2808, 0.0618, 0.4058, 0.0128, 0.7608, 0.10 हेक्टेयर इन सभी जमीनों पर अनावेदक सोमारु पिता रिझन निवासी बाबा पारा, तहसील प्रतापपुर ने फर्जी तरीके से कब्जा जमाने का प्रयास किया।कबीर दास के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को नोटरी के समक्ष उनकी अनुपस्थिति में एक फर्जी सहमति पत्र तैयार किया गया। इसके आधार पर पटवारी अजेन्द्र टोप्पो ने फर्जी प्रतिवेदन बनाकर सोमारु के नाम पर नामांतरण कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि अनावेदक सोमारु ग्राम कदोरा का निवासी भी नहीं है।आवेदक की मांगकबीर दास ने कहा कि उन्हें इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब नामांतरण से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ। उन्होंने इस फर्जी और अवैध नामांतरण को निरस्त करने की मांग की है। रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,बलरामपुर

राजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन उस दुखद घटना के विरोध में किया गया जिसमें ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर के पहाड़ी कोरवा युवा गुड्डू पिता छेरतु की मौत इलाज में देरी और एंबुलेंस न मिलने के कारण हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुड्डू को सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया, लेकिन शासकीय एंबुलेंस की उपलब्धता में 24 घंटे से अधिक समय लग गया, जिसके चलते समय पर रायपुर डीकेएस हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय, डेली सब्जी मार्केट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की भारी कमी है, जिससे आम जनता को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और आदिवासी समुदायों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाल साय मिंज, सुरेश सोनी, राम बिहारी यादव, पंकज यादव, तेज प्रताप सिंह, सरजू लकड़ा, आलोक सिंह, देव बलि टेकाम, केन्दल राम, दीपक दास, विकास यादव, जुगेश यादव, बरसाती राम, पंकज जायसवाल, संतोष, सुरेंद्र राम सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की हुई जोरदार शुरुआत कांग्रेस का जन आंदोलन राजपुर से शुरू

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जारित लेत फलांग की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुर ब्लॉक के बारियों चारपारा में सभा आयोजित कर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नागरिकों को मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के मामलों से अवगत कराते हुए अभियान के समर्थन में शपथ पत्र भरवाए गए। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी फलांग ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपाती रवैया अपनाने और भाजपा को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ही मकान नंबर पर सैकड़ों नाम दर्ज किए जा रहे हैं और एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग स्थानों पर शामिल किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह और आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामदेव राम ने किया। शंकरगढ़ ब्लॉक से हुई फार्म जमा करने की शुरुआत कार्यक्रम के तहत शंकरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैकरा के नेतृत्व में लगभग 1700 फार्म और जिलेभर से कुल 2000 फार्म भरकर प्रदेश सह प्रभारी को सौंपे गए। फलांग ने बताया कि सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर संभाग में बलरामपुर पहला जिला है, जहाँ से यह अभियान औपचारिक रूप से शुरू हुआ है। कार्यकर्ताओं को नसीहत कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए फलांग ने कहा कि “यदि किसी को मंच या सम्मान नहीं मिलता तो घर बैठने से बेहतर है संगठन का हाथ थामकर अपनी नाराजगी दूर करें। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर हाथ एक-दूसरे का सहारा बने।” कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी, विष्णु सिंहदेव, विजय पैकरा, विवेक सिंहदेव, लालसाय मिंज, पूरनचंद्र जायसवाल राम बिहारी यादव राजेंद्र सोनी राजेंद्र श्रीवास्तव हरि किशुन पैकरा बृजेश मिश्रा सुनील भगत मोहमद नियाज़ नीरज अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थिति थे! रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

राजपुर जनपद सभा कक्ष में सेवा पखवाड़ा वृद्धजनों का सम्मान समारोह साल फल देकर किया गया सम्मानित

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर राजपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर राजपुर जनपद पंचायत सभागार में वृद्ध जनों का सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने जनपद क्षेत्र से आए सैकड़ो वृद्ध जनों का फूल माला और साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है इस कड़ी में बुधवार को राजपुर जनपद कार्यालय के सभागार में वृद्ध जनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है तब से वृद्धों और निशक्तजनों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए योजना चलाया जा रहा है। भाजपा की सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है जिसके तहत सार्वजनिक जगह अस्पतालों सामुदायिक भवनों व अन्य जगहों पर जनप्रतिनिधिगण अपनी सेवा देते हुए साफ-सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रख कर चल रही है जब से भाजपा सरकार आई है तभी से वृद्ध जनों के लिए चाहे वह तीर्थ स्थल का भ्रमण करना हो चाहे पेंशन हो चाहे उनकी कोई भी मूलभूत सुविधा हो सबको ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वृद्ध जनों ने अपने-अपने जीवन के अनुभव साझा किया। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सैकड़ो वृद्ध जनों को फूल माला पहनाते हुए साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि व जनपद सदस्य शिवनाथ जायसवाल जनपद सदस्य बसंती भगत कैलाश अग्रवाल अंकुर गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे करारोपण अधिकारी फुल मोहन राम लक्ष्मी मिश्रा शोभना एक्का सहित ग्राम पंचायत सचिव एवं जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग सौ से भी अधिक वृद्ध जन उपस्थित थे।