```html ```
Breaking

नवरात्री त्योहार पर बालिका को लिया गोद, अब बच्ची की जिंदगी में लोटी खुशियां का माहौल

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर राजपुर,,,नवरात्रि पर अनाथ बालिका को लिया गोद बच्ची की जिंदगी में लोटी खुशियां, व सोनार समाज राजपुर के पहल पर समाज  के एक दम्पत्ति ने नवरात्रि पर्व  पर अपने भाई स्व प्रदीप सोनी  वार्ड नम्बर 06 नगर पंचायत राजपुर निवासी जिनका विगत माह निधन हो गया था के 4 पुत्रियों में से छोटी पुत्री अप्पी सोनी लगभग 3 वर्ष को माता रानी के दरबार मे पहुँच कर समाज जनों के साथ पुजा अर्चना कर विधिवत गोंद ले लिया और 51000 रूपए बच्ची अप्पी के नाम फिक्स करने हेतु राशि समाज को सौपा गया इस अवसर पर सोनार समाज राजपुर के अध्यक्ष सुरेश सोनी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी सोनी ,महिला अध्यक्ष श्रीमती  सुनीता सोनी,युवा अध्यक्ष श्री संतोष सोनी, अमृता सोनी,चाँदनी सोनी, अशोक सोनी,पत्नी श्रीमती सुनीता सोनी , बच्ची के दादा श्री बन्धु सोनी,मीना सोनी,बड़े पिताजी दिलीप सोनी सह पत्नी,सुरेंद्र सोनी,दौलत सोनी,सुनील सोनी,नीलम सोनी एवं अन्य लोगो को साक्षी मानकर गोंद लिया जिसे सभी जनों ने आशीर्वाद दिया गया एवं उज्वल भविष्य की कामना किया गया

युवक का हाथ रस्सी से बांध कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर,,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है की प्रार्थी सुभय आयम पिता इन्दल आयम उम्र 22 साल साकिन मुरका थाना चलगली द्वारा थाना चलगली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 24-25/09/2025 की दरम्यानी रात्रि में अपने प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था, जहां अनावेदक लहनसिंह धुर्वे और रामरुप उसे पकडकर हाथ रस्सी से बांधकर डण्डा से मारपीट किये है। पर थाना चलगली में  अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 296, 115(2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर थाना चलगली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी 1. लहन सिंह धुर्वे पिता घासीराम, उम्र 46 साल साकिन अलका थाना चलगली एवं 2 रामरुप पिता मधुप्रसाद, उम्र 30 साल साकिन अलका थाना चलगली को  गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  किया गया है।

हेलमेट सुरक्षा पर पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर एक अक्टूबर से लागू होगा ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ नियम…इससे पहले पुलिस प्रशासन ने आयोजित की जागरूकता रैली बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मिलकर सोमवार को आदरणीय एसपी वैभव बैंकर और कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर दिनांक 29.09.2025 को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी,सभी पार्टी के जनप्रतिनिधि /कार्यकर्ता, पत्रकार और स्थानीय लोग एकजुट होकर दुपहिया वाहनों पर हेलमेट पहनकर रैली के रूप में नगर भ्रमण पर निकले। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को यह संदेश देना था कि सड़क पर चलते समय हेलमेट न केवल कानूनी बाध्यता है बल्कि जीवन रक्षा का सबसे बड़ा साधन भी है। कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर से हुई। जहां जनपद पंचायत शंकरगढ़ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यो के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और हाट बाजार के पास जाकर सभा के साथ यह संपन्न हुई। रैली में भाग लेने वाले सभी हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन से निकले ताकि लोग प्रेरित हों और यह संदेश स्पष्ट रूप से समाज तक पहुंचे कि सुरक्षा से बड़ा कोई विकल्प नहीं है।इस मौके पर एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो एवं एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने बताया कि 1 अक्टूबर से जिले भर में ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसका अर्थ है कि यदि कोई भी दुपहिया चालक बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचेगा तो उसे पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इस नियम का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाये ज्यादा होती है जिसमें सबसे अधिक जानमाल का नुकसान दुर्घटना के समय दुपहिया वाहन चालकों और उसमें पीछे बैठे व्यक्तियों का हेलमेट नहीं पहनने के कारण होता है।चूंकि हेलमेट पहनने से सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से काफी हद तक बचाव संभव है। इसलिए लगातार सड़क हादसों के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि हेलमेट न पहनने की लापरवाही जानलेवा साबित होती है। इसलिए पुलिस ने इसे एक जन आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है।जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। आमतौर पर लोग पुलिस की कार्रवाई से डरकर नियमों का पालन करते हैं, लेकिन जागरूकता से उनमें खुद जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है। इस अभियान के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भी पांपलेट वितरित किए गए, जिनमें हेलमेट पहनने के फायदे, नशे में वाहन चलाने से होने वाले नुकसान, सड़क सुरक्षा नियम और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही लोगों को यह भी समझाया गया कि हेलमेट केवल चालकों के लिए ही नहीं बल्कि पीछे बैठने वाले सवारियों के लिए भी अनिवार्य है। नगर में आयोजित यह अभियान न केवल एक औपचारिकता था बल्कि एक सामाजिक संदेश भी। पुलिस विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि सड़क पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  आने वाले दिनों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा जब पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाले चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगाअंत में अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों और सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं , पत्रकारों ने हॉट बाजार शंकरगढ़ में नागरिकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। हर व्यक्ति स्वयं जिम्मेदारी ले और परिवार व समाज को भी प्रेरित करे, तभी सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।इसमें खास बात यह रही है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधि और नेताओं ने भी पुलिस का भरपूर सहयोग इस कार्यक्रम के लिए किया।इस दौरान एसडीओपी इमानुएल लकड़ा,एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी, नयाब तहसीलदार गजराज सिंह, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत के सचिव भी मौजूद रहे ,,इसके साथ ही भाजपा की तरफ से मंडल अध्यक्ष विवेक जायसवाल ,राजेश अग्रवाल ,आशीष केसरी ,मोनू अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्ष केपी सिंह देव ,विवेक सिंह देव ,विजय पैकरा सहित अन्य कांग्रेसी साथ ही पत्रकार घनश्याम सोनी ,मुकेश सिंह ,अब्दुल्लाह अंसारी ,नीरज अग्रवाल ,संदीप कश्यप ,रविंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे साथ ही साथ भारी संख्या में शंकरगढ़ क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,,,

बलरामपुर से कृष्णनाथ टोप्पो की रिपोर्ट बलरामपुर। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी एवं बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने को लेकर युवा कांग्रेस ने बलरामपुर के बिजली ऑफिस में बिजली बिल की कॉपी जलाकर किया विरोध प्रदर्शन। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में बिजली बिल को लेकर बलरामपुर बिजली ऑफिस का घेराव कर बिजली बिल की कॉपी जलाकर जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा जिस प्रकार से बिजली बिल बढ़ाई गई है छत्तीसगढ़ की आम जनता को लुटा जा रहा है जिसका विरोध युवा कांग्रेस लगातार कर रही है और जब तक बिजली बिल कम नहीं होगा युवा कांग्रेस आगे भी इसका विरोध करते रहेगी और आम जनता की लड़ाई युवा कांग्रेस लगातार लड़ते रहेगी। इस दौरान जनपद पंचायत सदस्य समीर सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू सिंह, कांग्रेसी नेता नन्हेलाल गुप्ता, छोटू विश्वास, समर बहादुर सिंह एन एस यू आई पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश यादव, युवा कांग्रेस नेता अमृत जयसवाल, दिनेश भगत, आशीष यादव , रूपेश गुप्ता, दीपक यादव, हबीबुल्ला खान, जनपद पंचायत सदस्य अमीन साय, पिंटू यादव, लुकेश्वर यादव, ओसपाल यादव, उमेश यादव शिव बालक, देव नारायण, जायद हसन, सबित अली, हेमंत यादव आशुतोष कश्यप, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजपुर SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर से कृष्णनाथ टोप्पो की रिपोर्ट राजपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ की लंबित मांगों और मध्यप्रदेश के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ता और सहायिका की मानदेय में बढ़ोतरी व अन्य सुविधाओं को लागू करने बावत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल व रैली पश्चात मुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ ने अपने चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राजपुर मंडी प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी माँगो को लेकर नारे लगाते हुए कृषि मंडी प्रांगण से रैली निकालकर नगर के गाँधी चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुँचे जहाँ राजपुर तहसीलदार सालिक राम गुप्ता को मुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा दिए ज्ञापन में कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मानदेय में बढ़ोतरी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा पिछले कई वर्षों से लंबित मांगों व विभागीय कार्यों में हो रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन पत्रों, धरना प्रदर्शन, रैली, व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सरकार को अवगत कराया गया, कितु केन्द्र सरकार व राज्य सरकार कार्यकर्ताओं सहायिकाओ के प्रति मूकबाधिर बन कर सिर्फ काम में ही बढ़ोतरी कर रही है, सरकार हमारी समस्याओं पर कोई सार्थक विचार नहीं किया जो की कार्यकर्ता सहायिकाओ के लिए बहुत ही निराशाजनक है, जिससे कार्यकर्ता सहायिका को गंभीर आर्थिक, मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 7 मार्च 2025 को पूरे जिलों में जिलाधीशों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जा चुका है, बावजूद इसके सरकार ने संघ के कार्यसमिति की अभी तक कोई बैठक नहीं रखी और न ही हमारी मांग पत्र पर कोई विचार किया। सभी श्रमिक वर्ग के लिए श्रम मंत्रालय द्वारा न्यूनतम वेतन पर विचार कर बढ़ोतरी की गई, परंतु कार्यकर्ता सहायिका के लिए निश्चित पारिश्रमिक मानदेय पर कोई विचार नहीं की गई जबकि पिछले लंबे समय से संघ की मांग है न्यूनतम वेतन सम्मान जनक मानदेय कार्यकर्ता सहायिका को दी जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। पिछले कई वर्षों से न तो केन्द्र के बजट में, न राज्य के बजट में प्रावधान रखा गया है। वर्तमान में सरकार ने ऑनलाइन काम तो दे दिया गया है लेकिन उसके लिए कोई प्रशिक्षण दिया नहीं जा रहा है, न ही अच्छी स्टोरेज की मोबाइल फोन दी जा रही है। आए दिन नए नए एप डाउनलोड कर उस पर कार्य करने की दिशा निर्देश अधिकारीयों के माध्यम से व्हाट्स ग्रुप में 12 बजे रात तक दिया जा रहा है। 6 घंटे के बजाय 10 से 12 घंटे कार्य कराया जा रहा है, नेटवर्क समस्या को कार्यकर्ता सहायिका के मानदेय कटौती से जोड़ा जा रहा है जो की बहुत ही दुखद विषय है। उन्होंने कहा है कि सरकार हमारी मांगों पर जल्द से जल्द विचार करे अन्यथा संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने पर बाध्य होगा। २. एक दिवसीय धरना प्रदर्शन इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष प्रियंका मानिकपुरी जिला महामंत्री मीरा जायसवाल पुष्पा भगत पूनम गुप्ता देवंती गुप्ता मंजू टीका गीता महंत शकुंतला पटेल दीपशिखा एवं वर्षा ठाकुर सहित सभी सेक्टरों से सैकड़ो की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर पति पत्नी की मौत

रामचंद्रपुर से सोमनाथ यादव की रिपोर्ट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में पति पत्नी दोनों ने ही दम तोड़ दिया.इस दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक ने मानवता को शर्मसार करते हुए ट्रक के सामने फंसे बाइक चालक को घसीटते हुए थाने ले गया.जिसके बाद खुद को पुलिस में हवाले कर दिया. वाड्राफनगर मुख्य मार्ग पर धान संग्रहण के गम्हरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी लल्लू सिंह और उनकी पत्नी शांति सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शांति सिंह सड़क किनारे जा गिरीं, जबकि लल्लू सिंह ट्रक में फंसकर करीब 1 किमी तक घसीटते चले गए। गंभीर रूप से घायल शांति सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पति-पत्नी चाकी के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक लल्लू सिंह को लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए लेकर गया और फिर ट्रक को पुलिस चौकी विजयनगर में खड़ा कर दिया। जिसके बाद ट्रक चालक ने थाने पहुंचकर खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

सड़क किनारे रखे पेड़ के डगाल से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत

रामचंद्रपुर से सोमनाथ यादव की रिपोर्ट बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखे पेड़ के डंगाल से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक युवक को अंबिकापुर रेफर किया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तामेश्वरनगर हवाई पट्टी के समीप रहने वाला तिरु माझी (19) अपने मित्र पिंटू (20) के साथ ट्रैक्टर से बलरामपुर की ओर से केजबिल  लगवाकर अपने गांव लौट रहा था। सुबह नौ बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर  देवगई के समीप सड़क किनारे काटकर रखे गए पेड़ के डंगाल से ट्रैक्टर टकरा गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के ब्लाक अध्यक्ष बने दिनेश

रामचंद्रपुर से सोमनाथ यादव की रिपोर्ट रामानुजगंज,,, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छतीशगढ जिला बलरामपुर के जिला अध्यक्ष ब्यासमुनी यादव के अनुसंशा पर दिनेश यादव पिता श्री बंशीधर यादव ग्राम पंचायत पिपरपान (चौराखाड) को रामचंद्रपूर रामानुजगंज का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। ब्लाक अध्यक्ष बनने पर दिनेश यादव ने कहा कि हमें ब्लाक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है हम लगातार रामानुजगंज और रामचंद्रपुर के यादव समाज के लिए समाज कल्याण सहित उनके हित का कार्य अपने क्षेत्र में करेंगे।

दो दिन से हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर

बलरामपुर ब्रेकिंग रामचंद्रपुर से सोमनाथ यादव की रिपोर्ट बारिश से कुराशा नदी पुल के ऊपर से बह रहा है पानी। सनावल रामानुजगंज मुख्य मार्ग बंद। लगातार बारिश से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

3 वर्ष के नाबालिक बच्चे की दी गई बलि,बलि देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो की रिपोर्ट बलरामपुर ब्रेकिंग-अपने बच्चों की बीमारी ठीक हो जाने के अंधविश्वास में आरोपी ने 3 वर्ष के नाबालिक बच्चों की दी बलि, नाबालिक बच्चों को मिठाई बिस्किट देने के बहाने बहला फुसला कर आरोपी ले गया था अपने घर 1 फरवरी 2024 को आरोपी ने घटना को दिया था अंजाम,लोहे के छुरी से गला रेत कर आरोपी ने बच्चों की थी हत्या आरोपी ने हत्या के बाद धड़ को बोड़ा में भरकर उसी रात लगा दी थी आग नाबालिक बच्चों के सर को कपड़े में लपेटकर 3 दिन तक अपने घर में छुपा कर रखा था आरोपी बच्चों के परिजनों के खोजबीन के दौरान आरोपी ने बच्चो के सर को बोड़दहा नाला के किया था दफन शक के आधार पर आरोपी से की जा रही थी पूछताछ आरोपी का हर बार बयान बदलने पर पुलिस कड़ाई से की पूछताछ कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला जुर्म,आरोपी के बताएं अनुसार बोड़दहा नाला के पास से मिला खोपड़ीनुमा हड्डी हत्या में उपयोग किया गया लोहे की छुरी को भी पुलिस ने किया जप्त,सामरी पाठ पुलिस ने की कार्यवाही आरोपी को भेजा जेल।