```html ```

एनएसएस के स्वयं सेवकों ने तातापानी में चलाया स्वच्छता अभियान

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव 2025 का आयोजन 14 से 16 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं शासकीय महाविद्याल के प्राचार्य श्री एन.के. देवांगन के नेतृत्व में महोत्सव के पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

स्वयं सेवकों ने आस्था के केंद्र तातापानी को स्वच्छ बनाने एवं पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु तातापानी स्थित मंदिर परिसर एवं गर्म जल कुंड के चारों ओर साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तातापानी के लगभग 400 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समुदाय को स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने, पर्यावरण की स्वच्छता बनाये रखने एवं जनजागरूकता लाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *