```html ```

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सारंगढ़ के बीसी लक्ष्मी केशरवानी व स्मृति केशरवानी सम्मानित

बिलासपुर रीजन में टॉप परफॉर्मिंग बीसी का खिताब, BC Victory Mission में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बिलासपुर रीजन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजनेस कॉरस्पोंडेंट (बीसी) को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़ शाखा के बीसी लक्ष्मी केशरवानी (KO ID 15170213) एवं स्मृति केशरवानी (KO ID 11422373) को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में DRM श्री सुबोध लाल जी उपस्थित थे। इस अवसर पर FI Zonal Head श्री देव प्रकाश चरण जी, Regional FI Head Md. Ahsan Ali, BC Supervisors Md. Mujtaba एवं श्री अंशुमान पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लक्ष्मी केशरवानी एवं स्मृति केशरवानी ने BC Victory Mission Campaign (अवधि 12.03.2026 से 31.03.2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “Top Performing BC in All FI Business Parameters” का खिताब अर्जित किया। साथ ही महिला DBT, जन सुरक्षा बीमा योजना एवं अन्य सभी वित्तीय समावेशन पैरामीटरों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इन्हें सम्मानित किया गया।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि इनके द्वारा सारंगढ़ शाखा क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाई दी गई है। महिला लाभार्थियों को DBT के तहत त्वरित भुगतान, जन सुरक्षा बीमा में उत्कृष्ट नामांकन तथा लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की गई है।

बैंक प्रबंधन ने कहा कि बीसी की मेहनत और समर्पण से ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *