हत्या के सनसनीखेज मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 अपचारी बालक अभिरक्षा में

– चाकू से वार कर युवक की हत्या करने वाले तीनों संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस ने की कार्रवाई। – मुख्य आरोपी द्वारा चाकू से सीने एवं पेट पर किए गए थे वार। – एक आरोपी ने मृतक के पैर तथा अपचारी बालक ने हाथ पकड़ा था। – घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के बाद जलाए गए कपड़ों के अवशेष बरामद। मामले का संक्षिप्त विवरण थाना सारंगढ़ से बिना नंबर मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना कोसीर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक संजय सुमन के पिता रामप्रसाद सुमन ने बताया कि ग्राम भांठागांव स्थित रंजीता तालाब के नीचे मुख्य मार्ग के पास उनका पुत्र संजय सुमन घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सीने, पेट, पसली एवं बाएं हाथ की कलाई के पास धारदार वस्तु से चोट लगी थी तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। जिला अस्पताल सारंगढ़ से प्राप्त मृतक की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण चाकू के घावों से उत्पन्न रक्तस्रावी आघात (Hemorrhagic Shock) तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी : पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोविन्द सिंह दीवान (रा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर सक्रिय किए गए। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण कर गवाहों के कथन दर्ज किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पतासाजी के आधार पर संदेही साहिल सुमन, पंकज जोल्हे एवं एक अपचारी बालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि दिनांक 08.11.2026 को रात्रि लगभग 09:00-10:00 बजे के दरमियां मृतक संजय सुमन अपने दोस्त ओमप्रकाश उर्फ धोंडू के घर से अपनी साइकिल लेकर अपने घर जाने के लिए निकला। सुमन, पंकज जोल्हे तथा अपचारी बालक द्वारा पुराने वाद विवाद की रंजिश को लेकर संजय को जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर पीछा कर रहे थे। कुछ समय बाद तीनों स्कूटी से संजय का पीछा करते हुए हीरा हार्डवेयर के आगे पहुंचे, जहां साहिल ने अपनी स्कूटी रोककर कमर में रखा चाकू निकाला और संजय के पेट एवं सीने पर चाकू से वार करने लगा। इस दौरान पंकज ने संजय के पैर पकड़े थे तथा अपचारी बालक ने उसके हाथ पकड़ रखे थे। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लाइट दिखाई देने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अपचारी बालक मुख्य मार्ग की ओर, पंकज खेत की ओर तथा साहिल स्कूटी से कोसीर की ओर भागा। साहिल ने घटना में प्रयुक्त चाकू झाड़ियों की ओर फेंक दिया। इसके बाद साहिल एवं अपचारी बालक ने अजय खूटे के नवनिर्मित मकान के पीछे अपने पहने हुए कपड़ों को जला दिया। साक्ष्य बरामदगी एवं वैधानिक कार्रवाई : विवेचना के दौरान दिनांक 11.11.2026 को आरोपी साहिल सुमन के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया। साथ ही घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित अजय खूटे के नवनिर्मित मकान के पीछे से जले हुए कपड़े एवं राख को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 238 एवं 3(5) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने पर प्रकरण में उक्त धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी साहिल सुमन एवं पंकज जोल्हे को दिनांक 11.11.2026 को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहीं अपचारी बालक के संबंध में सामाजिक पृष्ठभूमि प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों एवं अपचारी बालक को न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में योगदान: उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक आर.एन. साय, PSI नेहा चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक भीम सेन सिदार, जयराम साहू, छत्रपति जोल्हे, आरक्षक धनसाय कुर्रे, विकास पटेल, सुरेश बर्मन, उमेश जांगड़े एवं थाना कोसीर के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
पीएम आवास के पात्र हितग्राही ई-रेत संगवारी एप से कर सकेंगे निःशुल्क रेत के लिए आवेदन

राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की व्यवस्था; जिले की तीन रेत खदानों से नियमानुसार मिलेगी रेत सारंगढ़–बिलाईगढ़, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए रेत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। हितग्राही ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर नियमानुसार निःशुल्क रेत प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा का उद्देश्य आवास निर्माण के लिए रेत की उपलब्धता को सुगम बनाना और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से प्रदेश की सात नवीन रेत खदानों की निविदा प्रक्रिया पूरी की गई है। सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में तीन रेत खदानों की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर भू-प्रवेश की अनुमति दी गई है। इनमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम बहिदा और ग्राम जसपुर तथा सरिया तहसील के ग्राम बरगांव स्थित रेत खदानें शामिल हैं। इन खदानों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण कर रहे पात्र हितग्राही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रेत के लिए आवेदन कर सकेंगे। ई-रेत संगवारी एप के माध्यम से आवेदन करने और प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए हितग्राही अपने ग्राम पंचायत के आवास मित्र, रोजगार सहायक अथवा ग्राम सचिव से संपर्क कर सकते हैं। जिला पंचायत में योजना की प्रभारी जिला समन्वयक श्रीमती संजू पटेल से मोबाइल नंबर 8770567054 तथा प्रभारी प्रोग्रामर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री दिलीप साहू से मोबाइल नंबर 7000032637 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों से ई-रेत संगवारी एप के माध्यम से आवेदन कर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। इससे आवास निर्माण के लिए रेत प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होगी और हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध होगा।
चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

सारंगढ़–बिलाईगढ़,बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में तेज हवाएं चलने और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर निर्णय जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में संभावित कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका से आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न संभावित जोखिमों को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, जबकि परियोजना कार्यालय खुले रहेंगे। दोनों विभागों ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आदेश की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर जारी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से बचाव, जनसुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के जिला, अनुविभाग और तहसील मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नियंत्रण कक्ष आगामी आदेश तक कार्यरत रहेंगे। जिला कार्यालय सारंगढ़–बिलाईगढ़ के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07768-299016 है। यहां डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल प्रभारी अधिकारी हैं। सारंगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दशरथ सिंह राजपूत के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 7987000894 और बिलाईगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री शिक्षा शर्मा के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 9340535968 है। तहसील मुख्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। तहसील सारंगढ़ के प्रभारी तहसीलदार एन.के. सिन्हा के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 8103002246, तहसील बरमकेला के प्रभारी तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू के कार्यालय का 07768-265041 और तहसील सरिया के प्रभारी तहसीलदार पुष्पेन्द्र राज के कार्यालय का 8269967979 है। तहसील बिलाईगढ़ की प्रभारी तहसीलदार सुश्री निलिमा अग्रवाल के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का नंबर 8319302665, तहसील भटगांव की प्रभारी तहसीलदार श्रीमती नेत्रप्रभा सिदार के कार्यालय का 9406468597 तथा तहसील सरसींवा के प्रभारी तहसीलदार मनीष कुमार सूर्यवंशी के कार्यालय का 8966850356 है। उपतहसील कोसीर के प्रभारी तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव के कार्यालय के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9827464329 है। मुख्य सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 26 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के परिपालन में स्थापित इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से संबंधित अधिकारी संभावित परिस्थितियों से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय करेंगे। आपात स्थिति में नागरिक अपने क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से दिए गए दूरभाष क्रमांक पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर

28 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय में लिए जाएंगे आवेदन अपात्र हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश सारंगढ़–बिलाईगढ़,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित हितग्राहियों को अपनी पात्रता के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार वर्ष 2024 से 2026 के अंतर्गत विभिन्न कारणों से अपात्र किए गए हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी निर्देश में उल्लेख किया गया है कि आवास योजनाओं के अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित ऐसे हितग्राहियों, जिन्हें योजना के नियमानुसार लाभान्वित किया जाना संभव नहीं है, उनके नाम आवास पोर्टल से विलोपित किए जाने हैं। इसके पूर्व संबंधित हितग्राहियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को अपात्र हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संबंधित हितग्राहियों को इसकी जानकारी मिल सके। सूची में शामिल हितग्राही 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक शाम 5 बजे जनपद पंचायत अथवा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों को 28 अक्टूबर तक जनपद पंचायत की आवास शाखा में जमा करना होगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई अपात्र हितग्राहियों की सूची की छायाप्रति एवं पंचनामा भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जनपद पंचायत प्रशासन ने सभी सरपंचों, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित हितग्राहियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की गई है, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कोसीर थाना की बड़ी कार्रवाई।

आरोपियों के कब्जे से 7.20 लीटर देशी मदिरा सहित कुल 53,200 रुपये की संपत्ति जब्त। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जिले में अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई जारी। पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल और सारंगढ़ एसडीओपी श्री गोविंद दीवान के नेतृत्व में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोसीर पुलिस को कुल 7.20 लीटर देशी शराब जब्त करने और 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 21.10.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में शराब रखकर कोसीर से भाटागांव की ओर बिक्री के लिए परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कोसीर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AJ 9684 के चालक और उसके पीछे बैठे व्यक्ति को रोका और उनकी विधिवत तलाशी ली। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम 1. शिव कुमार बंजारे, पिता जनीराम बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 2. दिलीप कुमार बंजारे, पिता अमृतलाल बंजारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल की डिक्की में रखी 20 नग सीलबंद प्लेन देशी मदिरा कुल 3.60 लीटर कीमत 1,600 रुपये एवं एक सिल्वर रंग की प्लास्टिक थैली में रखी 14 नग प्लेन देशी मदिरा कुल 2.520 लीटर कीमत 1,120 रुपये तथा 6 नग अन्य शराब कुल 1.08 लीटर बरामद हुई। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 50,000 रुपये है भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल 7.20 लीटर शराब और मोटरसाइकिल सहित कुल 53,200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। और विधिवत गिरफ्तारी के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों के नाम: 1.शिव कुमार बंजारे, पिता जनीराम बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़। 2.दिलीप कुमार बंजारे, पिता अमृतलाल बंजारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
घर आए हैं गणपति घर -आँगन में खुशी और उत्सव है …
लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्टसारंगढ़। श्री गणेश उत्सव भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है। यह पर्व न केवल भक्ति का अवसर है बल्कि सामाजिक समरसता ,कला और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव के रूप में 10 दिन तक मनाया जाता है। रायगढ़ जिला की चक्रदार समारोह की भारत वर्ष ही नहीं विदेश में भी चर्चा है। शहर से गांव तक गणेश चतुर्थी को मनाने की परम्परा 19वीं शताब्दी में बालगंगाधर तिलक ने इसे यज्ञ के रूप में मनाने की शुरुवात की थी महाराष्ट्र से लेकर यह आज घर आँगन तक पहुंच गई है । यह पर्व लोगों को एक सूत्र में जोड़ती है। कोसीर गांव के चौक -चौराहे के साथ साथ घर घर इन दिनों श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना किया गया है । घर आए हैं गणपति लोगों में परिवार में उत्साह है । पूरे अनुष्ठान के साथ पूजा पाठ आरती हो रही है लोग अपने अपने घर में श्री गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं ।
सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और खुले स्थानों पर पंडाल निर्माण के लिए अनुमति आवश्यक
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया परिपत्र सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य शासन ने सार्वजनिक खुले मैदानों, मार्गों, फुटपाथों, चौराहों और खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय से सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को भेजे परिपत्र में कहा है कि राज्य के नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक खुले मैदानों, सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों, चौराहों, सार्वजनिक खुले स्थानों आदि पर पंडाल या अस्थाई संरचनाओं के निर्माण की अनुमति के संबंध में सड़कों में बाधा के प्रतिषेध हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने सभी निकायों को परिपत्र में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने एक समय में अधिकतम 500 व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट के स्थान वाले आयोजनों तथा एक समय में 500 से अधिक व्यक्तियों तक के ठहराव एवं 5000 वर्गफीट से अधिक के स्थान वाले आयोजनों के लिए पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली इत्यादि की अनुमति के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने नगरीय निकायों को अलग-अलग तरह की अनुमति के लिए आवेदनों के अलग-अलग प्रारूप भी परिपत्र के साथ प्रेषित किए हैं। विभाग ने आयोजकों के लिए अनुमति की प्रक्रिया, अनुमति हेतु शुल्क, पंडालों, अस्थाई संरचनाओं, धरना, जुलूस, सभा, रैली और शोभायात्राओं की अनुमति के लिए आपातकालीन एवं सामान्य निर्देशों के साथ ही पंडालों की मजबूती, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन, सुरक्षा, साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, आयोजन समिति के दायित्वों तथा पंडालों में विभिन्न तरह के आयोजनों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का संबंधित नगरीय निकायों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कोसीर थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्ट ” सरपंच प्रतिनिधि पहुंचे शांति समिति के बैठक में …” जन सुरक्षा ही सर्वोपरि है _ सुनीता बंजारे सारंगढ़ ।सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर थाना में अपने थाना क्षेत्र के गांवों के जनप्रतिनिधियों की थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई ।शांति समिति की बैठक में सरपंच प्रतिनिधि हुए शामिल अपने अपने गांव की समस्याओं को थाना प्रभारी की अवगत कराए अंचल के गांवों में अवैध शराब , जुआ ,सट्टा और गांजे पीने वालो की दिए जानकारी । वही कोसीर हृदय स्थल यातायात को बनाए रखने आस पास के गुमटियों को स्थल से दूर रखने की बात कही गई ।आगामी 27 अगस्त को गणेश उत्सव गणेश चतुर्थी को लेकर कोसीर थाना प्रभारी सुनीता बंजारे ने शांति समिति की बैठक लेते हुए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से गांवों की नब्ज को पकड़ने की कोशिश की गई । गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से आग्रह करते हुए नियमों का पालन करने को कहे वहीं लोगों ने अपने अपने गांव की समस्या को खुलकर बताए । थाना प्रभारी ने उपस्थित गांव के जनप्रतिनिधियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए अपने बात रखे और गणेश पंडालों की सुरक्षा हेतु कार्य विभाजन और साउंड के विषय साथ ही साथ विसर्जन को लेकर चर्चा करते हुए गणेश पंडाल से शराबियों को दूर रखने की बात बोले ।सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है जन सुरक्षा ही सर्वोपरि है कानून का सम्मान करते हुए उत्सव मनाए हम आपके साथ हैं । देर रात तक कोई कार्यक्रम न रखे गली, मुहल्ले ,सड़क में यातायात बाधित न हो इस बात का ध्यान रखते हुए पंडाल बनाए ।आदि विषयों पर चर्चाएं हुई । वही अवैध शराब बेच रहे लोगों के विषय में बताए की जो लोग शराब बेच रहे हैं बार बार पकड़े जाएंगे तो उनपर जिला बदर की कार्यवाही के साथ साथ अगर वे बेजा कब्जे पर घर बनाए हैं तो उनके ऊपर बेदखल की कार्यवाही की जा सकती है । शराब से हो रहे समाज की दुर्गती को समझते हुए शराब खोरी पर कानून की शिकंजा कसी जायेगी।इस तरह शांति समिति की बैठक में चर्चाएं हुई और गणेश चतुर्थी पर्व को हंसी खुशी से मनाने की बात कई गई । शांति समिति की बैठक में गांव गांव के सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे कोसीर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव , पंकज चंद्रा, हिजया आनंद , फ़िरत रत्नाकर , मूलचंद लहरे , वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे ,पत्रकार श्याम कुमार पटेल ,गुलशन लहरे , गांव के गणमान्य लोगों में भोला शंकर जयसवाल , कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बंजारे , सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मल्होत्रा , केश राम जांगड़े , प्रधान आरक्षक जयराम साहू,सुशील यादव , आरक्षक गौतम भारती ,प्रदीप रात्रे,गिरजा शंकर देवांगन, शिव जालान ,अमित दिब्य, उपस्थित रहे । सर्वोपरि है _ सुनीता बंजारे सारंगढ़ ।सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर थाना में अपने थाना क्षेत्र के गांवों के जनप्रतिनिधियों की थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई ।शांति समिति की बैठक में सरपंच प्रतिनिधि हुए शामिल अपने अपने गांव की समस्याओं को थाना प्रभारी की अवगत कराए अंचल के गांवों में अवैध शराब , जुआ ,सट्टा और गांजे पीने वालो की दिए जानकारी । वही कोसीर हृदय स्थल यातायात को बनाए रखने आस पास के गुमटियों को स्थल से दूर रखने की बात कही गई ।आगामी 27 अगस्त को गणेश उत्सव गणेश चतुर्थी को लेकर कोसीर थाना प्रभारी सुनीता बंजारे ने शांति समिति की बैठक लेते हुए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से गांवों की नब्ज को पकड़ने की कोशिश की गई । गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से आग्रह करते हुए नियमों का पालन करने को कहे वहीं लोगों ने अपने अपने गांव की समस्या को खुलकर बताए । थाना प्रभारी ने उपस्थित गांव के जनप्रतिनिधियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए अपने बात रखे और गणेश पंडालों की सुरक्षा हेतु कार्य विभाजन और साउंड के विषय साथ ही साथ विसर्जन को लेकर चर्चा करते हुए गणेश पंडाल से शराबियों को दूर रखने की बात बोले ।सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है जन सुरक्षा ही सर्वोपरि है कानून का सम्मान करते हुए उत्सव मनाए हम आपके साथ हैं ।देर रात तक कोई कार्यक्रम न रखे गली, मुहल्ले ,सड़क में यातायात बाधित न हो इस बात का ध्यान रखते हुए पंडाल बनाए ।आदि विषयों पर चर्चाएं हुई । वही अवैध शराब बेच रहे लोगों के विषय में बताए की जो लोग शराब बेच रहे हैं बार बार पकड़े जाएंगे तो उनपर जिला बदर की कार्यवाही के साथ साथ अगर वे बेजा कब्जे पर घर बनाए हैं तो उनके ऊपर बेदखल की कार्यवाही की जा सकती है । शराब से हो रहे समाज की दुर्गती को समझते हुए शराब खोरी पर कानून की शिकंजा कसी जायेगी।इस तरह शांति समिति की बैठक में चर्चाएं हुई और गणेश चतुर्थी पर्व को हंसी खुशी से मनाने की बात कई गई । शांति समिति की बैठक में गांव गांव के सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे कोसीर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव , पंकज चंद्रा, हिजया आनंद , फ़िरत रत्नाकर , मूलचंद लहरे , वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे ,पत्रकार श्याम कुमार पटेल ,गुलशन लहरे , गांव के गणमान्य लोगों में भोला शंकर जयसवाल , कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बंजारे , सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मल्होत्रा , केश राम जांगड़े , प्रधान आरक्षक जयराम साहू,सुशील यादव , आरक्षक गौतम भारती ,प्रदीप रात्रे,गिरजा शंकर देवांगन, शिव जालान ,अमित दिब्य, उपस्थित रहे ।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
लक्ष्मीनारायण लहरे की रिपोर्ट ” प्रतियोगिता में 12 विद्यालय के भैया -बहन शामिल हुए ,खो – खो ,कबड्डी और रंगोली में अपना प्रथम स्थान लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किए … सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के कोसीर नगर के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । इस प्रतियोगिता में 04 संकुल केंद्र के 12 विद्यालय शामिल हुए जिसमें कोसीर, अंडोला , सालार , ख़ुरसुला, पवनी, टुण्ड्री, देवगांव ,बालपुर , तौसीर, गौरडीह ,धोबनी , और पीपरभौना इन विद्यालयों के भैया -बहन खेल कूद और बौद्धिक प्रतियोगिता में अपने अपने विद्यालय के नाम रोशन किया । इस दो दिवसीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में बौद्धिक में रंगोली, भजन ,एकल गीत, गीता पाठ ,कविता पाठ का प्रदर्शन किए वही खेल में ऊंची कूद , लंबी कूद , खो -खो, कबड्डी, फुगड़ी , रस्सी दौड़ , रिले रेस ,तावा फेंक ,गोला फेंक खेल शामिल रहे । 200 भैया बहन और 40 आचार्य -आचार्या शामिल रहे । रिमझीम बारिश के बीच खेल हुआ । प्रथम सत्र में खेल का उद्घाटन ग्राम भारती के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर बेहार की आतिथ्य में हुई । खेल के समापन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा विश्वनाथ बसंत कार्यक्रम अध्यक्ष कमल कृष्ण श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में सारंगढ़ जनपद सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर , कोसीर नगर के सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव विशिष्ट अतिथि द्वय वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे की उपस्थिति में प्रतिभागियों प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती हेमा बसंत , श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर ,सरपंच सुमन राव ,कमल कृष्ण श्रीवास , पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने संबोधन किया । खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थान ,दूसरे स्थान और तीसरे स्थान में पहुंचे सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया । दो दिन तक चले इस प्रतियोगिता में भैया बहनों ने खेल का आनंद लिए । वही बौद्धिक प्रतियोगिता में बहनों ने कब्जा किया जिसमें तौसीर विद्यालय ,देवगांव , सालर ,ख़ुरसुला विद्यालय शामिल है । समापन सत्र में जनपद सदस्य श्रीमती हेमा विश्वनाथ बसंत, श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर , श्रीमती सुमन राजेंद्र राव , संस्था प्रमुख बेदराम रत्नाकर , गोमती राव , भैरव नाथ जाटवर ,राजेंद्र राव , कमल कृष्ण श्रीवास , जिला समन्वयक रेशम लाल पटेल , आचार्य सहदेव जांगड़े ,राकेश लहरे ,प्रसन्न प्रधान ,राजेंद्र केसरी ,टिका राम मार्कण्डेय ,श्रीराम नायक , रामा रत्नाकर , उत्तरा भारद्वाज , प्रीति सोनवानी , अन्नू जांगड़े , सहित 40 आचार्य आचार्या उपस्थित रहे ।