संविधान दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संकल्प
कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया सामूहिक वाचन, संविधान के मूल आदर्शों के प्रति दिलाई प्रतिबद्धता
सक्ती, । संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सक्ती में सामूहिक प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्टोरेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित संप्रभुता, समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य के मूल आदर्शों को दोहराया गया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता तथा व्यक्ति की गरिमा सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प का वाचन किया गया।
इस दौरान संविधान की मूल भावना के अनुरूप राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों को अपने कार्य एवं व्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन भगत, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

