```html ```

धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा और फसल संबंधी विसंगतियों का होगा निराकरण

धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा और फसल संबंधी विसंगतियों का होगा निराकरण

खेतों में पहुंचकर होगा फसल का भौतिक सत्यापन, 30 नवंबर तक देनी होगी सत्यापित जानकारी, खसरा मैपिंग की समय-सीमा 15 जनवरी तक निर्धारित

जांजगीर-चांपा, ⇐। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य शासन ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल की है। धान खरीदी के दौरान पात्र किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खसरा मैपिंग, फसल प्रविष्टि और राजस्व अभिलेखों से जुड़ी विसंगतियों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित धान खरीदी की तैयारियों संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के सभी राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को खसरा मैपिंग और फसल संबंधी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से किसानों के दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर वास्तविक स्थिति के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा भौतिक सत्यापन के बाद सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

15 जनवरी 2027 तक होगी खसरा मैपिंग

ऐसे किसान जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके लिए संबंधित सहकारी समितियों की आईडी में विशेष विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प का उपयोग कर खसरा मैपिंग की जा सकेगी। शासन ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए धान खरीदी की निर्धारित अवधि यानी 15 जनवरी 2027 तक की समय-सीमा तय की है।

खेतों में पहुंचकर अधिकारी करेंगे फसल का सत्यापन

डिजिटल फसल सर्वेक्षण (डीसीएस) में जिन खसरों में अन्य फसल दर्ज है, लेकिन किसानों द्वारा वास्तविक रूप से धान की फसल बोने का दावा किया जा रहा है, ऐसे मामलों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके अलावा डीसीएस एवं पीवी ऐप में फसल प्रविष्टि उपलब्ध नहीं होने के कारण सर्वेक्षण और सत्यापन से छूटे खसरों का भी संबंधित तहसीलदार के माध्यम से परीक्षण किया जाएगा।

सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान कर खेतों में बोई गई वास्तविक फसल और उसके रकबे की जांच की जाएगी। प्रत्येक संबंधित खसरे का मौका पंचनामा तैयार किया जाएगा तथा वास्तविक फसल की स्थिति प्रमाणित करने के लिए स्थल के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएंगे।

30 नवंबर तक देनी होगी सत्यापित जानकारी

राज्य शासन ने अधिकारियों को भौतिक सत्यापन के बाद सही एवं अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित करने और सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। फसल प्रविष्टि एवं संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए यह जानकारी 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।

राज्य शासन की इस पहल से खसरा मैपिंग और फसल संबंधी तकनीकी एवं अभिलेखीय त्रुटियों को दूर करने में मदद मिलेगी। इससे वास्तविक धान उत्पादक पात्र किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में होने वाली संभावित परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही धान उपार्जन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बन सकेगी।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग