```html ```

कुम्हारी में अवैध शराब बेचते 55 वर्षीय महिला गिरफ्तार, 37 पौवा शराब और बिक्री रकम सहित ₹5,250 की सामग्री जब्त

कुम्हारी में अवैध शराब बेचते 55 वर्षीय महिला गिरफ्तार, 37 पौवा शराब और बिक्री रकम सहित ₹5,250 की सामग्री जब्त

मुखबिर की सूचना पर रूपनगर में पुलिस की घेराबंदी, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

दुर्ग। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुम्हारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रूपनगर स्थित कुम्हारी सुलभ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 37 पौवा देशी शराब और बिक्री की नगद रकम सहित कुल 5,250 रुपये की सामग्री जब्त की है। आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।, 25 नवंबर 2026 को कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रूपनगर, कुम्हारी सुलभ के पास एक महिला अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और शराब बेच रही महिला को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला की पहचान सीता जगत (55 वर्ष), पति इंद्र जगत, निवासी रूपनगर वार्ड क्रमांक 15, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 27 पौवा शोले देशी मसाला मदिरा और 10 पौवा सुपर प्लेन मदिरा, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 37 पौवा अर्थात 6.660 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।

पुलिस ने बरामद शराब की अनुमानित कीमत 3,500 रुपये तथा शराब बिक्री से प्राप्त नगद रकम 1,750 रुपये जब्त की है। इस प्रकार कुल 5,250 रुपये की सामग्री जब्त की गई। मामले में थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 386/26, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी की महिला पुलिस अधिकारी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस का संदेश – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग