```html ```

अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कोसीर थाना की बड़ी कार्रवाई।

आरोपियों के कब्जे से 7.20 लीटर देशी मदिरा सहित कुल 53,200 रुपये की संपत्ति जब्त।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जिले में अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई जारी।

पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल और सारंगढ़ एसडीओपी श्री गोविंद दीवान के नेतृत्व में जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोसीर पुलिस को कुल 7.20 लीटर देशी शराब जब्त करने और 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 21.10.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में शराब रखकर कोसीर से भाटागांव की ओर बिक्री के लिए परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कोसीर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AJ 9684 के चालक और उसके पीछे बैठे व्यक्ति को रोका और उनकी विधिवत तलाशी ली। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम 1. शिव कुमार बंजारे, पिता जनीराम बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 2. दिलीप कुमार बंजारे, पिता अमृतलाल बंजारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ होना बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल की डिक्की में रखी 20 नग सीलबंद प्लेन देशी मदिरा कुल 3.60 लीटर कीमत 1,600 रुपये एवं एक सिल्वर रंग की प्लास्टिक थैली में रखी 14 नग प्लेन देशी मदिरा कुल 2.520 लीटर कीमत 1,120 रुपये तथा 6 नग अन्य शराब कुल 1.08 लीटर बरामद हुई। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 50,000 रुपये है भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल 7.20 लीटर शराब और मोटरसाइकिल सहित कुल 53,200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। और विधिवत गिरफ्तारी के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपियों के नाम:

1.शिव कुमार बंजारे, पिता जनीराम बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

2.दिलीप कुमार बंजारे, पिता अमृतलाल बंजारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपाली, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *