```html ```

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को मिल रही गति

5 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनगांव एनीकट का तेजी से हो रहा निर्माण, लोकेर एवं बनगांव की 170 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बनगांव एनीकट का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 5 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस एनीकट से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा किसानों को खेती-किसानी में लाभ मिलेगा।

लोकेर एवं बनगांव के सैकड़ों किसानों को मिलेगा लाभ

इस एनीकट के निर्माण से लोकेर एवं बनगांव क्षेत्र की लगभग 170 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को फसलों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी और कृषि कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। एनीकट निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

जल संचयन से स्थानीय स्तर पर जल की उपलब्धता बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।विभागीय जानकारी के अनुसार, बनगांव एनीकट का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद लोकेर एवं बनगांव के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बनगांव एनीकट का निर्माण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तथा किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *