सभी धर्मों और समाजों के लोगों ने लिया हिस्सा, कव्वाल शाकिब अली साबरी की प्रस्तुति ने बांधा समां
कुनकुरी/केराडीह। जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत केराडीह में सेराज खान के नेतृत्व में सीज़ान अनवर के रस्मे सुन्नत के अवसर पर कौमी एकता एवं सद्भावना कव्वाली कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी समाजों और धर्मों के लोगों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। इस आयोजन ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का खूबसूरत संदेश दिया।
कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल शाकिब अली साबरी ने देशभक्ति गीत से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। हिंदुस्तान की एकता और देशप्रेम से ओतप्रोत गीतों ने मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। उनकी दमदार आवाज और शानदार अंदाज ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। उत्साहित दर्शकों ने कलाकारों का तालियों और नगद इनाम की बौछार के साथ स्वागत किया।
देशभक्ति और भाईचारे के रंग में रंगी महफिल केराडीह में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कव्वाली की महफिल में अलग-अलग समाजों और धर्मों के लोगों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, आपसी प्रेम और सद्भावना का माहौल नजर आया।
सेराज खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि धर्म और समाज की विविधताओं के बावजूद इंसानियत, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता सभी को एक सूत्र में बांधते हैं।
कौमी एकता का दिया संदेश रस्मे सुन्नत के अवसर पर आयोजित यह कव्वाली कार्यक्रम केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश देने वाला आयोजन भी बना। शाकिब अली साबरी की प्रस्तुति और लोगों के उत्साह ने पूरी महफिल को यादगार बना दिया।
केराडीह की इस कव्वाली महफिल में गूंजे देशभक्ति के तराने और भाईचारे का संदेश लोगों के बीच कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया।