```html ```

प्रधानमंत्री मोदी पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला दहन कचहरी चौक पर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी, प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की उठाई मांग

प्रधानमंत्री मोदी पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला दहन
कचहरी चौक पर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी, प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की उठाई मांग


जांजगीर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को जांजगीर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर खड़गे का पुतला दहन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की मांग की।
प्रदर्शन में भाजयुमो जांजगीर मंडल अध्यक्ष सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा और संवैधानिक पदों की गरिमा का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता, संयम और जिम्मेदार बयानबाजी लोकतांत्रिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की कथित अमर्यादित टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक मंचों पर संयमित और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और पुतला दहन के माध्यम से कांग्रेस की कथित बयानबाजी के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान तथा प्रधानमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया।
ये रहे उपस्थित
प्रदर्शन में गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, धनंजय सिंह, आशुतोष गोस्वामी, रजनी सत्तू साहू, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी चंद देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, संतोषी सिंह, दिग्विजय सिंह, अभिषेक पांडे, ललित कश्यप, शिव चमन सिंह ठाकुर, दिनेश राठौर, छबि कश्यप, रोहित कुलदीप यादव, कमल राठौर, चुनीलाल राठौर, गोलू दूबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, मनोज सोनवानी, निहाल विश्वकर्मा, लव देवांगन, रितेश राठौर, राहुल सेन, हरि सोनवानी, कालू सेन, रिया यादव, मिंटू कहरा, अजय कौशिक, विजय छत्रपाल, प्रमोद कश्यप और चंद्रकांत रात्रे सहित भाजयुमो जांजगीर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *