Advertisement Carousel
Add
Blog

सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


भिलाई। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में पृथक-पृथक अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुर्मी भवन के सामने, कोसानगर में एक व्यक्ति धारदार लोहे का हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान ईरजाद कुरैशी (33 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, सुपेला के रूप में हुई।

Advertisements


इसी दौरान दूसरी सूचना डेरा बस्ती, फरीद नगर क्षेत्र से मिली, जहां एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने हथियार झाड़ी में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान बजरंग गायकवाड (22 वर्ष), निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया। दोनों के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1288/2026 एवं 1289/2026, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। विधिवत गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर आम लोगों को भयभीत करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, पीएसआई अक्षय साहू, विजेन्द्र डहरिया, आरक्षक हेमलाल वर्मा, किशोर भगत, मिथलेश साहू, प्रदीप सिंह एवं निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button