Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


भिलाई। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना खुर्सीपार पुलिस ने देवार बस्ती मछली मार्केट के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवार बस्ती स्थित मछली मार्केट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पारस उडिया (35 वर्ष), पिता रामनाथ उडिया, निवासी बोलबम चौक, केनाल रोड, गायत्री मंदिर के पास, खुर्सीपार बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और 160 रुपये बिक्री रकम, कुल 2,560 रुपये कीमत की सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 387/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 2 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केंवट एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button