Advertisement Carousel
Add
Blog

समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, युवक पर जानलेवा हमले के मामले में 6 गिरफ्तार

Ad

Advertisements

समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, युवक पर जानलेवा हमले के मामले में 6 गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। त्योहारों के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट और कथित जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, लोहे का पंच, पत्थर और साइकिल की चेन बरामद करने का दावा किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे बापूनगर निवासी पालेश्वर दीप घर से गुटखा लेने के लिए निकला था। हनुमान मंदिर के आगे बापूनगर के पास पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा डोगरे और उसके साथियों ने कथित तौर पर युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और चाकू से मारपीट की। हमले में युवक के सिर, माथे, पेट और दाहिने हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया।

Advertisements


मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 477/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस ने एक-एक कर छह आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, घायल की मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास और बलवा से संबंधित धारा 109(1), 190, 191(2) एवं 191(3) बीएनएस जोड़ी गई।
हथियार और अन्य सामान बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनके मेमोरेंडम के आधार पर सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार, सेवक साण्डे से स्टील का चाकू, देवेन्द्र कन्द्र से लोहे का पंच, सोहन साण्डे से पत्थर का टुकड़ा और अलिस साण्डे से पुरानी साइकिल की चेन बरामद की गई।


गिरफ्तार आरोपियों में कृणामुखी उर्फ गिदुमुखी (19), सेवक साण्डे (23), देवेन्द्र कन्द्र (24), सोहन साण्डे (20), सादिन महानंद (20) और अलिस साण्डे (21) शामिल हैं। सभी आरोपी बापूनगर, रायगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट
रायगढ़ पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराध से दूर रहने की समझाइश के बावजूद हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा और कीर्ति राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button