Advertisement Carousel
Add
Blog

साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभियान’

Advertisements

साइबर अपराध के खिलाफ 7 सप्ताह चलेगा “साइबर जागृति अभियान”

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। साइबर अपराध से बचाव और आम लोगों को डिजिटल रूप से जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाएगी। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए प्रदेश को साइबर अपराध से सुरक्षित बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।


अभियान की खास थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” रखी गई है। लोग QR कोड स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करेंगे, जिससे साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।


जांजगीर-चांपा में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रेस वार्ता के दौरान अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।


अभियान के सात सप्ताह में स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सुरक्षा, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में UPI फ्रॉड, वरिष्ठ नागरिकों के बीच डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल, महिलाओं के बीच स्मार्टफोन प्राइवेसी, युवाओं के बीच जॉब फ्रॉड और फिशिंग, डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।


अभियान का अंतिम चरण 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” संकल्प अभियान के साथ पूरा होगा।
जिला पुलिस सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, बाजारों और पार्कों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से QR कोड का प्रचार करेगी। पुलिस ने सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, कलाकारों और आम नागरिकों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button