Advertisement Carousel
Add
Blog

संकट में बने फरिश्ते, 14 मददगार नागरिकों को SP ने किया सम्मानित

Advertisements

सड़क हादसों में मददगार 14 नागरिकों का सम्मान
जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की तत्काल मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने और पुलिस के कार्यों में सहयोग करने वाले 14 नागरिकों को जांजगीर पुलिस ने सम्मानित किया।

Advertisements
Advertisements


14 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सभी नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि संकट की घड़ी में घायलों की मदद के लिए आगे आना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP योगिता बाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


सम्मानित नागरिकों में पवन कुमार यादव, संजय सोनी, रामगोपाल रात्रे, डब्बू अग्रवाल, भीम सिंह, साहिल राज लहरे, कमलेश्वर खूंटे, दीपेंद्र साहू, यशपाल चौबे, शनि सूर्यवंशी, महावीर बिछिया, खगेंद्र देवांगन, पारस साहू और गौतम बुद्ध यादव शामिल हैं।
पुलिस की यह पहल सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए आम नागरिकों को आगे आने का सकारात्मक संदेश देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button