Advertisement Carousel
Blog

‘मरणासन्न कथन’ पर बिलासपुर रेंज की ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित गंभीर अपराधों की विवेचना मजबूत करने पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisements


‘मरणासन्न कथन’ विषय पर बिलासपुर रेंज की ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित
गंभीर अपराधों की विवेचना को और अधिक प्रभावी एवं त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज में ‘मरणासन्न कथन’ यानी डाइंग डिक्लेरेशन विषय पर एक दिवसीय रेंज स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें रेंज के विभिन्न जिलों से लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Advertisements
Advertisements


कार्यशाला में शासकीय अधिवक्ता मुंगेली श्री रजनीकांत ठाकुर ने “मरणासन्न कथन, कानूनी प्रक्रिया, सावधानियां और विवेचकों के लिए दिशा-निर्देश” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26 के तहत मृत्युकालिक कथन न्यायालय में एक महत्वपूर्ण और मजबूत साक्ष्य माना जाता है। मजिस्ट्रेट द्वारा प्रश्नोत्तर प्रारूप में दर्ज बयान को विशेष महत्व दिया जाता है।
कार्यशाला के दौरान विवेचकों को यह भी बताया गया कि बयान दर्ज करने से पहले और बाद में डॉक्टर द्वारा पीड़ित के मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है। इसके अभाव में कई मामलों में न्यायालय द्वारा सजा पलटने के उदाहरण भी साझा किए गए।
इसके अलावा अधिकारियों को एफएसएल रिपोर्ट में रक्त समूह मिलान सुनिश्चित करने, चालान प्रस्तुत करते समय कॉपी-पेस्ट से बचने तथा एससी-एसटी एक्ट के मामलों में प्रारंभिक जांच के दौरान जातिगत शब्दों का स्पष्ट उल्लेख करने जैसे महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों ने विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याएं रखीं। शासकीय अधिवक्ता द्वारा जप्ती, सैंपलिंग और साक्ष्य संकलन से जुड़ी जटिलताओं का समाधान बताया गया।


पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं अपराध विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और न्यायालयों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल द्वारा सफल आयोजन के लिए शासकीय अधिवक्ता श्री रजनीकांत ठाकुर का सम्मान किया गया और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button