Advertisement Carousel
Blog

खुद को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार क्रिकेट मैच में दबंगई दिखाना पड़ा भारी, आरोपी पहुंचा जेल

Advertisements


खुद को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों को धमकाने और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपी खुद को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों पर दबाव बना रहा था।

Advertisements
Advertisements


मामला दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार का है, जहां आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान आरोपी सर्वेश सिंह ने स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की शिकायत जय प्रकाश द्वारा थाना खुर्सीपार में दर्ज कराई गई।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 42/102/2026 के तहत धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। इसके बाद आरोपी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार आरोपी का उद्देश्य स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर खिलाड़ियों पर दबाव बनाना और कानून व्यवस्था को प्रभावित करना था।
आरोपी की पहचान सर्वेश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक कृत्य की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button