Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में खेत की जमीन धंसी, विशाल गड्ढा बनने से ग्रामीणों में चिंता

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोमाडीह और झिलगीटार के बीच स्थित एक खेत में अचानक जमीन धंसने की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। खेत में लगभग 10 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा गड्ढा बनने की जानकारी मिली है।

Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो उन्होंने जमीन धंसी हुई देखी। इसके बाद उन्होंने आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढे के आसपास की जमीन पर कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई दे रही हैं। इससे आगे भी जमीन धंसने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोकने और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

Advertisements

ग्राम पंचायत के सरपंच रूपेश चौहान ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और संबंधित विभागों को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थल का निरीक्षण कराया जाए और वैज्ञानिक जांच के माध्यम से जमीन धंसने के कारणों का पता लगाया जाए।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। तब तक एहतियात के तौर पर लोगों से गड्ढे के आसपास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button