Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़महासमुंदसरायपाली

सरायपाली में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान एवं शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र नायक का भव्य स्वागत

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से राजू कीर्ति चौहान

सरायपाली। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री रामलाल चौहान जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री राजेन्द्र नायक जी के नियुक्ति उपरांत प्रथम नगर आगमन पर सरायपाली में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नेता श्री कामता पटेल जी एवं समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अघरिया धर्मशाला, सरायपाली में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements

समारोह के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने दोनों अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के हित एवं प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

अपने संबोधन में माननीय श्री रामलाल चौहान जी एवं श्री राजेन्द्र नायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button