Advertisement Carousel
Add
Blog

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए पुलिस ने दी अहम जानकारी बीट मीटिंग में साइबर अपराधों से बचने के बताए गए व्यावहारिक उपाय 1930 हेल्पलाइन की जानकारी देकर लोगों को किया अलर्ट

Ad

Advertisements


तोरवा पुलिस की साइबर पाठशाला, लोगों को किया जागरूक

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना तोरवा पुलिस ने साईधाम कॉलोनी क्षेत्र में बीट मीटिंग आयोजित कर साइबर जागरूकता अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह एवं पुलिस स्टाफ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक कॉल, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए।


पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें और खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या आरबीआई अधिकारी बताकर डराने वाले कॉल से सतर्क रहें।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई और साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
बीट मीटिंग में स्थानीय नागरिकों ने साइबर अपराधों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया।
तोरवा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि लोग सतर्क रहें और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button